दिल्ली से घर लौट रहे भाई-बहन की बाइक सिंभावली बाईपास पर कंटेनर में जा घुसी, भाई की मौत; बहन गंभीर
हापुड़ के सिंभावली बाईपास पर एक बाइक कंटेनर से टकरा गई, जिसमें हरदोई निवासी एक युवक की मौत हो गई और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। इसमें भाई की मौत हो गई जबकि बहन (इनसेट) गंभीर रूप से घायल हो गई।
HighLights
सिंभावली बाईपास पर बाइक-कंटेनर की भीषण टक्कर।
हरदोई निवासी युवक राज की मौके पर मौत।
घायल बहन रजनी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, सिंभावली (हापुड़)। थाना क्षेत्र के खुडलिया गांव के सामने बाईपास पर मंगलवार की सुबह बाइक पीछे से आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। जिसमें जिला हरदोई के राज की मौत हो गई है, उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों दिल्ली से अपने पैतृक गांव लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार,जिला हरदोई थाना व कस्बा पाली राज अपनी बहन रजनी के साथ बाइक से दिल्ली से घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार सिंभावली क्षेत्र में खुडलिया गांव के सामने बाईपास पर पहुंचे, इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने 24 वर्षीय राज को मृत घोषित कर दिया। उसकी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के स्वजन को हादसे की सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी का कहना है कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, उसकी बहन घायल है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में खेत के रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष, किसान और परिवार पर हमला
यह भी पढ़ें- हापुड़: तालाब के दलदल में फंसा गोवंश, ग्रामीणों ने बचाकर उठाई सुरक्षा की मांग
