रास्ते में भरे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर स्कूल के बच्चे, 3 साल से नहीं बदले हापुड़ के इस इलाके के हालात
हापुड़ के मोहल्ला भीमनगर में तीन साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे स्कूली बच्चों को पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। नगर पालिका की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
-1795338242087_m.webp)
रास्ते में भरे पानी के बीच से गुजरते बच्चे। जागरण
HighLights
हापुड़ के भीमनगर में तीन साल से जलभराव की समस्या।
छोटे बच्चे पानी से भरे रास्तों से स्कूल जाने को मजबूर।
नगर पालिका की लापरवाही पर स्थानीय लोगों में भारी रोष।
हर्ष अग्रवाल, हापुड़। हापुड़ शहर के मोहल्ला भीमनगर में जलभराव की समस्या का समाधान 3 साल बाद भी नहीं हो सका है।
हालात यह है कि नौनिहाल पानी से भरे रास्ते से होकर स्कूल जा रहे हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तीन साल में नहीं बदले हालात
वहीं, एक बार फिर नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि समस्या इतनी पुरानी है कि तत्कालीन जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय खुद जलभराव के बीच उतरकर स्थानीय लोगों की परेशानी सुन चुके थे, लेकिन इसके बावजूद हालात नहीं बदले।
बच्चों को हो रही परेशानी
मोहल्ला भीमनगर नगर पालिका क्षेत्र में आता है। यहां रहने वाले लोगों को पिछले करीब 3 वर्षों से जलभराव की परेशानी झेलनी पड़ रही है। रास्ते पर पानी जमा होने के कारण स्थानीय निवासियों के साथ स्कूली बच्चों को भी रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
छोटे-छोटे बच्चों को पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। ऐसे में फिसलकर गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
आरोप है कि लगातार समस्या के बाद भी नगर पालिका से लेकर जिले के जिम्मेदार अधिकारी कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो, एक उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिससे जल्द ही समस्या का समाधान हो सके।