विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

34000 वर्ग मीटर जमीन पर चला बुलडोजर, हापुड़ में कई अवैध कॉलोनियां ध्वस्त; कार्रवाई से मचा हड़कंप

Published: Sat, 10 Oct 2026 09:59 PM (GMT+05:30)

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने पिलखुवा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। खेड़ा और डूहरी गांवों में तीन ...और पढ़ें

34 हजार वर्ग मीटर जमीन पर चला बुलडोजर। जागरण

34 हजार वर्ग मीटर जमीन पर चला बुलडोजर। जागरण

HighLights

  1. हापुड़-पिलखुवा प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग पर की कार्रवाई।

  2. खेड़ा और डूहरी गांवों में तीन स्थानों पर ध्वस्तीकरण।

  3. कुल 34 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई।

संवाद सहयोगी, पिलखुवा (हापुड़)। हापुड़ में हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को पिलखुवा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया।

प्राधिकरण की टीम ने ग्राम खेड़ा और डूहरी में तीन स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 34 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।

प्राधिकरण की टीम ने ग्राम खेड़ा में सुखसागर उत्सव वाटिका के पास रेलवे फाटक संख्या 85 एसी के निकट दो स्थानों पर कार्रवाई की। यहां करीब 19 हजार वर्ग मीटर में इस्लाम, उस्मान, मूलचंद, मदन और विकास चौधरी की ओर से की गई प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसी क्षेत्र में राजेंद्र अग्रवाल, अमरीश त्यागी और चांद की ओर से करीब पांच हजार वर्ग मीटर में की गई प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया।

इसके अलावा ग्राम डूहरी में स्टेलर वाटिका कॉलोनी के बराबर में दिनेश यादव और राजीव की ओर से करीब 10 हजार वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। अभियान में प्राधिकरण का प्रवर्तन दल और सचल दस्ता शामिल रहा।

प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने लोगों से मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण और विकास कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।