हापुड़ में 18 वर्षीय युवती का अपहरण, युवक के खिलाफ मामला दर्ज
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने अपहरण का मामला ...और पढ़ें

हापुड़ में 18 वर्षीय युवती का अपहरण ( एआई जेनरेटेड इमेज )
केशव त्यागी, हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के रसूलपुर बहलोलपुर गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवती की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी घर से बिना बताए चली गई और उसे गांव के ही एक व्यक्ति ने दूसरे गांव के युवक के साथ जाते हुए देखा था। पुलिस मामले की जांच कर युवती की तलाश में जुटी है।
घर से बिना बताए चली गई थी बेटी
रसूलपुर बहलोलपुर की महिला के अनुसार, उनकी बेटी की उम्र 18 वर्ष दो माह है। दस अक्टूबर की शाम करीब सात बजे वह घर में बिना बताए कहीं चली गई।
काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इस दौरान युवती के चाचा ने बताया कि उन्होंने उसकी पुत्री को गांव शाहपुर जट्ट के तरुण के साथ जाते हुए देखा था। बेटी के लापता होने से परेशान मां ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर तरुण के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और युवती का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
