विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में 25 हजार का इनामी शराब तस्कर कपिल कुमार तमंचे सहित गिरफ्तार

Published: Thu, 08 Oct 2026 05:32 PM (GMT+05:30)

सात साल पुराने अवैध शराब तस्करी के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश कपिल कुमार को हापुड़ की ...और पढ़ें

हापुड़ में 25 हजार का इनामी शराब तस्कर कपिल कुमार तमंचे सहित गिरफ्तार ( एआई जेनरेटेड इमेज )

हापुड़ में 25 हजार का इनामी शराब तस्कर कपिल कुमार तमंचे सहित गिरफ्तार ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. सात साल पुराने शराब तस्करी मामले में वांछित था कपिल।

  2. बाबूगढ़ पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा।

  3. आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

जागरण संवाददाता, हापुड़। सात वर्ष पुराने अवैध शराब तस्करी के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश कपिल कुमार को थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गांव अट्टा मार्ग स्थित मुर्गी फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

करीब 24 दिन पहले बिहार के जिला बलिया के थाना बांसडीह पुलिस की गिरफ्त से स्वजन और अन्य लोगों ने उसे छुड़ाकर भगा दिया था। आरोपित के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है।

एएसपी महेश कुमार ने दी पूरे मामले की जानकारी

एएसपी महेश कुमार ने बताया कि गांव कोटा हरनाथपुर के कपिल कुमार के खिलाफ वर्ष 2019 में थाना बांसडीह में शराब तस्करी के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

25 जून 2019 को बांसडीह पुलिस ने भोजपुरवा गांव के सीवान में छापा मारकर एक ट्रक, चार ट्रैक्टर-ट्रालियों और एक बाइक से करीब 3024 लीटर अवैध शराब बरामद की थी।

शराब की बोतलों पर दूसरे ब्रांड का रैपर लगाया गया था। टमाटर कैचअप और जैम की पेटियों की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर कपिल कुमार व साथी मौके से भाग निकले थे। इसी मुकदमे में कपिल वांछित चल रहा था और करीब सात वर्ष तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। 

पुलिस ने पकड़ा तो स्वजन ने छुड़ाकर भगाया

कपिल की गिरफ्तारी के लिए बांसडीह थाने के उपनिरीक्षक सूरज पटेल अन्य पुलिस टीम के साथ 12 सितंबर को बाबूगढ़ पहुंचे थे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से हरनाथपुर कोटा स्थित कपिल के घर पर दबिश दी गई। कपिल को पकड़ते ही उसके स्वजन और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए कपिल को छुड़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह पुलिस के कब्जे से भाग निकला। इस मामले में उपनिरीक्षक सूरज पटेल की तहरीर पर कपिल उसके पिता हाकम सिंह और गोलू उर्फ रितिक पुत्र बिल्लू समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

25 हजार का इनाम घोषित होने के बाद घेराबंदी

घटना के बाद बलिया पुलिस ने कपिल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार रात सूचना मिली कि कपिल अपने घर की ओर आ रहा है। थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीण कुमार ने पुलिस टीम के साथ मिलकर उसे कोटा हरनाथपुर से अट्टा धनावली जाने वाले मार्ग पर मुर्गी फार्म के पास उसे दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी की सूचना बांसडीह पुलिस को भी दे दी गई है।

कपिल के खिलाफ बलिया के अलावा पंजाब के राजपुरा सिटी थाने में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- एसकेएमसीएच में महिला चिकित्सक से चेन स्नैचिंग का पर्दाफाश, कोढ़ा गैंग के दो शातिर गिरफ्तार