हापुड़ में युवक ने 15 वर्षीय किशोरी का किया अपहरण, पुलिस ने दर्ज किया मामला
हापुड़ के पीरनगर सूदना गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण हुआ, जिसमें मोहल्ले के युवक रचित पर आरोप ...और पढ़ें

हापुड़ में युवक ने 15 वर्षीय किशोरी का किया अपहरण, पुलिस ने दर्ज किया मामला ( एआई इमेज जेनरेटेड)
HighLights
हापुड़ में 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण हुआ।
मोहल्ले के युवक रचित पर अपहरण का आरोप।
पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के पीरनगर सूदना गांव में 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले का युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा का अपने साथ ले गया है।
तलाश के दौरान आरोपित ने स्वजन को गुमराह किया। कुछ घंटे बाद किशोरी घर लौटी और उसने स्वजन को पूरी घटना बताई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमल ने दी पुलिस को मामले की जानकारी
पीरनगर सूदना के कमल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री को मोहल्ले का रचित बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जानकारी होने पर स्वजन रचित के घर पहुंचे और किशोरी के बारे में पूछा। आरोप है कि रचित ने किशोरी के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया और स्वजन को अपने घर जाकर तलाश करने की बात कही।
किशोरी के स्वजन उसकी तलाश में जुटे रहे। रात करीब पौने तीन बजे जब वह वापस घर पहुंचे तो किशोरी घर पर मिली। पिता ने उससे पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि रचित उसे अपने साथ लेकर गया था।
पुलिस से की गई आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
इसके बाद कमल ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना देहात प्रभारी पारस मालिक ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए रचित के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस किशोरी के बयान और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है।
