गाजियाबाद में रेल ब्लॉक का असर, Bareilly-Delhi पैसेंजर 21 सितंबर तक कैंसिल; कई ट्रेनें भी प्रभावित
गाजियाबाद जंक्शन पर विद्युत संपर्क तार बदलने और प्लेटफॉर्म चार पर लाइन व स्लीपर बदलने के कारण 17, 19, 21 ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
गाजियाबाद जंक्शन पर विद्युत तार बदलने और प्लेटफॉर्म कार्य।
17, 19, 21 सितंबर को तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक।
दिल्ली बरेली पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रहेंगी निरस्त।
संवाद सहयोगी, हापुड़। गाजियाबाद जंक्शन यार्ड में विद्युत संपर्क तार बदलने के कार्य के चलते रेलवे यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। 17, 19 और 21 सितंबर को प्रतिदिन तीन घंटे का पावर एवं ट्रैफिक ब्लाक लिया जाएगा।
इसका सीधा असर मुरादाबाद मंडल से संचालित होने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। रेलवे बरेली जंक्शन से दिल्ली जंक्शन और दिल्ली जंक्शन से बरेली जंक्शन जाने वाली दिल्ली बरेली पैसेंजर ट्रेन 21 तक निरस्त रहेगी।
संपर्क तार बदलने के काम के चलते ब्लॉक
मुरादाबाद मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाजियाबाद-महरौली और गाजियाबाद-चिपियाना बुजुर्ग रेलखंड पर विद्युत संपर्क तार बदलने का शेष कार्य पूरा किया जाएगा।
ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 13065 हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल को 17 सितंबर को मुरादाबाद-लक्सर-रुड़की-टपरी-मेरठ सिटी-गाजियाबाद के परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
उधर, 15014 काठगोदाम-जैसलमेर को 70 मिनट, 14205 अयोध्या कैंट-दिल्ली जंक्शन को 50 मिनट और 14015, 14017 और 14013 ट्रेनों को निर्धारित तिथियों में 25 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।
यात्री यात्रा शुरू करने से पहले अपनी संबंधित ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य कर लें, जिससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
25 से दस दिन रहेगी निरस्त मेमू
मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू में प्रतिदिन जिले के हजारों दैनिक यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में 25 सितंबर से चार अक्टूबर तक ट्रेन निरस्त रहेगी।
मुरादाबाद मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाजियाबाद के प्लेटफार्म नंबर चार पर लाइन एवं स्लीपर बदलने को लेकर निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद स्टेशन पर 10 दिन का मेगा ब्लॉक, दिल्ली-NCR की 5 EMU ट्रेन रहेंगी कैंसिल; कई के प्लेटफॉर्म बदले
यह भी पढ़ें- रेलवे का मेगा ब्लॉक: टाटानगर नहीं आएगी उत्कल एक्सप्रेस, इस्पात समेत 14 ट्रेनों का चक्का थमा
