रेलवे का मेगा ब्लॉक: टाटानगर नहीं आएगी उत्कल एक्सप्रेस, इस्पात समेत 14 ट्रेनों का चक्का थमा
चक्रधरपुर रेल मंडल के बागडेही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 1 से 3 नवंबर तक कई ट्रेनें रद रहेंगी, जबकि कुछ के मार्ग बदले जाएंगे।

रेलवे का मेगा ब्लॉक: टाटानगर नहीं आएगी उत्कल एक्सप्रेस, इस्पात समेत 14 ट्रेनों का चक्का थमा
HighLights
बागडेही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 1 से 3 नवंबर तक।
टाटा-इतवारी सहित नौ ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी।
उत्कल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित, टाटानगर नहीं आएगी।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बागडेही स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और बागडेही-जामदा सेक्शन के बीच चौथी लाइन के कमीशनिंग को लेकर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) का कार्य किया जाएगा।
इसके कारण एक व दो नवंबर तक प्री-एनआई और तीन नवंबर को एनआई का काम होगा। रेलवे के इस कार्य का ट्रेनों के परिचालन पर व्यापक असर पड़ेगा।
रेल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्री-एनआई व एनआई काम के दौरान दो घंटे का सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (एसएंडटी) डिस्कनेक्शन और चार घंटे का पूर्ण ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। ऐसे में कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद किया गया है।
रद होने वाली ट्रेनों के नाम व तारीख
- 68029-68030 राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू : एक से तीन नवंबर
- 18109-18110 टाटानगर-इतवरी-टाटा एक्सप्रेस : एक से ती नवंबर
- 18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस : एक से तीन नवंबर
- 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस : दो से चार नवंबर
- 22861 हावड़ा-कंटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस : तीन नवंबर
- 22862 हावड़ा-कांताबांजी इस्पात एक्सप्रेस : चार नवंबर
- 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस : तीन नवंबर
- 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस : चार नवंबर
- 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस : 31 अक्टूबर
- 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस : दो नवंबर
- 18125-18126 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस : तीन नवंबर
- 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस : दो नवंबर
- 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस : पांच नवंबर
- 22839-22840 भुवनेश्वर-राउरकेला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस : तीन नवंबर
दो नवंबर को टाटा नहीं आएगी उत्कल एक्सप्रेस
रेल प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत 18477-18478 पुरी-योग नगरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। दो नवंबर को यह ट्रेन टाटानगर नहीं आएगी।
यह ट्रेन कटक से भद्रक, हिजली, टाटानगर से राउरकेला, झारसुगुड़ा से ईब होकर चलती है, लेकिन एनआई वर्क के कारण यह ट्रेन कटक से संबलपुर, झारसुगुड़ा रोड से ईब होकर चलेगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
