विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव को छत पर छोड़कर फरार हुए आरोपी

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:54 PM (IST)

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय अश्वनी उर्फ आशु की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी शव को ...और पढ़ें

गाजियाबाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या। AI जनरेटेड

गाजियाबाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या। AI जनरेटेड

HighLights

  1. गाजियाबाद के नूर नगर में अश्वनी उर्फ आशु की हत्या।

  2. आरोपी शव को घर की छत पर छोड़कर हुए फरार।

  3. पुलिस ने तीन-चार युवकों से पूछताछ शुरू की।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र के नूर नगर में शनिवार देर रात 32 वर्षीय अश्वनी उर्फ आशु की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

आरोपी शव को उसके ही घर में छत पर चारपाई पर रखकर फरार हो गए। घटना के समय घर में युवक के दादा ही मौजूद थे और बिजली आपूर्ति बंद थी।

सुबह घटना का पता चला

जानकारी के अनुसार, युवक के दादा को लगा कि उनका पोता शराब पीकर आया है और उसके दोस्त नशा होने के कारण उसे छोड़ने घर आए हैं। सुबह जब उसके दादा चाय देने छत पर गए तब आशु उठा ही नहीं। इसी दौरान उन्हें घटना का पता चला।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी आई। मृतक के पिता मुकेश का कहना है कि वह अपने मकान को तोड़कर दोबारा बनाएंगे, इसलिए उन्होंने किराए पर दूसरा घर लिया है। पुराने मकान में सिर्फ उनके पिता और पोता ही रह रहे थे।

यही वजह है कि शनिवार रात आशु को कौन छोड़ने आया, उसके दादा अंधेरा होने के कारण पहचान नहीं पाए।

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक, तीन-चार युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- एक साल में हुई चार हत्या गाजियाबाद पुलिस के लिए बनी पहेली, पर्दाफाश तो दूर दो मामलों में शव की शिनाख्त तक नहीं