विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले का आगाज, 24 नवंबर को मुख्य स्नान तक जुटेंगे 30 लाख श्रद्धालु; कैसी हैं तैयारियां

Published: Sat, 31 Oct 2026 06:40 PM (IST)

गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की रौनक बढ़ने लगी है, जहां धार्मिक संस्थाओं और व्यापारियों ने तैयारियां शुरू कर दी ...और पढ़ें

बढ़ रही मेले की रौनक। जागरण

बढ़ रही मेले की रौनक। जागरण

HighLights

  1. मेले में रौनक बढ़ी, तैयारियां जोरों पर।

  2. 24 नवंबर को मुख्य स्नान, 30 लाख श्रद्धालु।

  3. पुलिस लाइन, बिजली, पेयजल व्यवस्था शुरू।

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले में रौनक बढ़नी शुरू हो गई है। धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने मेले में टीन शैड आदि लगाना शुरू कर दिया है। इसी के साथ व्यापारियों ने भी मेले मेंं आने शुरू हो गए है। इसी के साथ प्रशासन ने भी पुलिस लाइन आदि के लिए टीन शैड आदि लगानी शुरू हो गई है।

गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक पूर्णिमा मेला दस नवंबर से अपने स्वरूप में आना शुरू हो जाएगा। 24 नवंबर को पूर्णिमा का मुख्य स्नान होगा। इस मेले में करीब 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन होगा। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

टीन शेड लगाने का कार्य हुआ शुरू

मुख्य रास्तों को बनाने के साथ ही अब मेले में पुलिस लाइन, बिजली, गेट, पेयजल आदि बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मेले में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने भी अपने टीन शेड लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अगले कुछ दिनों में यहां धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे।

वहीं मेले में अब दुकानदारों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। इस बीच वर्षा के कारण मेले के कुछ रास्तों पर दलदल बनी हुई हैं, जिसके कारण मेले में पहुंचने पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- पैंटून पुल से जुड़ेंगे तिगरी और गढ़ गंगा मेला: 7.20 करोड़ का प्रस्ताव भेजा, श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।