Move to Jagran APP

हापुड़ में शिवरात्रि पर सुनसान रहे गंगा घाट, पसरा सन्नाटा

उपजिलाधिकारी विजयवर्धन तोमर ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते गंगा स्नान पर रोक है। सावन माह की कांवड़ यात्रा पर भी रोक लगाई गई है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 12:32 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 12:32 PM (IST)
हापुड़ में शिवरात्रि पर सुनसान रहे गंगा घाट, पसरा सन्नाटा
हापुड़ में शिवरात्रि पर सुनसान रहे गंगा घाट, पसरा सन्नाटा

ब्रजघाट (हापुड़), राममोहन शर्मा। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच पुलिस की सख्ती ब्रजघाट में सावन की शिवरात्रि पर भी देखने को मिली। गंगा में स्नान कर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने के बाद पुण्य लाभ कमाने वालों भक्तों को पुलिस ने स्नान नहीं करने दिया। घाटों पर सन्नाटा पसरा रहा। क्योंकि, शनिवार रात को पुलिस ने ब्रजघाट को सील कर दिया था। सिर्फ अस्थि विसर्जन को आए लोगों को घाट पर जाने की अनुमति दी गई। कुछ लोग जरूर चोरी छिपे गंगा जल ले जाने में सफल रहा, जबकि कई को पुलिस ने वापस लौटाया।

loksabha election banner

कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर इस साल कांवड़ यात्रा पर सरकार ने रोक लगा दी थी। जिसके कारण पहली बार सावन माह की शिवरात्रि के पर्व पर ब्रजघाट पर सन्नाटा रहा। रविवार सुबह स्थानीय लोग अपने परिवार के साथ स्नान करने गंगा के स्नान के लिए जाने लगे। पुलिस ने रोका तो कुछ लोग पुलिस से उलझने लगे लेकिन, पुलिस ने उन्हें समझाकर बीच से ही वापस लौटा दिया। जबकि कुछ लोगों ने बहादुरगढ़ के गांव पूठ में गंगा में स्नान किया और अपने-अपने हाथो में गंगा जल लेकर घरों को लौट गए।

सोमवती अमावस्या मेले पर रोक

सोमवती के पर्व पर भी भक्तों को गंगा स्नान करने की अनुमति नहीं मिलेगी। सावन की शिवरात्रि के अलावा सोमवती के पर्व पर बड़ी संख्या में ब्रजघाट पर श्रद्धालु गंगा तटों पर स्नान करने के लिए आते हैं। आला अधिकारियों ने गंगा घाट पर धारा 144 को लागू कर मजिस्ट्रेट अफसर व पुलिस-प्रशासन को

सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं।

क्या कहते अधिकारी

उपजिलाधिकारी विजयवर्धन तोमर ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते गंगा स्नान पर रोक है। सावन माह की कांवड़ यात्रा पर भी रोक लगाई गई है। किसी भी हालत में लॉकडाउन व शासन  के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.