विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ganga Expressway: दिल्ली से प्रयाजराज का सफर बेहद आसान, अब सुबह जाकर शाम को आ सकेंगे वापस

Published: Tue, 28 Apr 2026 08:38 PM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2026 08:41 PM (IST)

Ganga Expressway का बुधवार यानी 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण किया जाएगा, जिससे पश्चिमी यूपी यानी एनसीआर से प्रयागराज तक का सफर आसान और तेज हो जाएगा।

गंगा एक्सप्रेसवे।

गंगा एक्सप्रेसवे।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हापुड़। प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का लोकार्पण बुध को प्रधानमंत्री हरदोई से करेंगे। इसका बड़ा आयोजन हापुड़ जिले के सदरपुर में किया जाएगा। यहां पर पांच हजार लोगों के साथ प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी लोकार्पण कार्यक्रम देखेंगे। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर सफर आरंभ हो जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा है।

एक ही दिन में संगम स्नान कर लौट सकेंगे

हापुड़ जिले के गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) के दो इंटरचेंज बनाए गए हैं। ऐसे में दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद, बागपत व हरियाणा के लोगों के लिए गंगा एक्सप्रेसवे का सफर आसान हो जाएगा। अब लोगों के लिए एक ही दिन में संगम में स्नान करके आना सुविधाजनक होगा।

वहीं, प्रयागराज में जरूरी कार्यों से जाने वालों को भी आसानी हो जाएगी। अब सुबह को जाकर काम करके आराम से वापस आ सकेगा। एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ ही इसके आसपास के क्षेत्र में विकास योजनाओं पर भी कार्य आरंभ हो जाएगा। हापुड़ जिले में तीन औद्योगिक क्षेत्र फिलहाल चिन्हित हो चुके हैं।

Ganga Expressway (3)

गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत और हरियाणा के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब इन क्षेत्रों से प्रयागराज पहुंचना पहले के मुकाबले कहीं अधिक आसान और कम समय में संभव होगा। खासतौर पर संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बड़ी राहत लेकर आया है।

Ganga Expressway

लोग अब सुबह निकलकर एक ही दिन में त्रिवेणी संगम में स्नान कर वापस लौट सकेंगे। सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक और व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी प्रयागराज जाने वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब लोगों को लंबी और थकाऊ यात्रा से छुटकारा मिलेगा, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी।

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे के दो इंटरचेंज बनाए गए

एक्सप्रेसवे का असर केवल यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके आसपास के क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं भी खुलेंगी। हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के दो इंटरचेंज बनाए गए हैं, जिससे यहां कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके साथ ही जिले में तीन औद्योगिक क्षेत्रों को भी चिन्हित किया गया है, जहां जल्द ही निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

पांच हजार लोगों के बैठने की है सुविधा

सदरपुर इंटरचेज के पास आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से पांच हजार लोगों के बैठने, जलपान व मिष्ठान की व्यवस्था की गई है। इस आयोजन में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद अरुण गोविल, सांसद कंवल सिंह तंवर, सांसद अतुल गर्ग, विधायक धर्मेश तोमर, विजयपाल आढ़ती, हरेंद्र तेवतिया और पूर्व सांसद केसी त्यागी को आमंत्रित किया गया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे सहित अन्य पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

यह विकास का एतिहासिक पल है। प्रत्येक नागरिक इस आयोजन में सहभागी होना चाहेगा। ऐसे में हमने शासन के निर्देश पर जिला स्तर पर ही लोकार्पण के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की है। इसमें शामिल होकर हम ऐसा ही अनुभव करेंगे, जैसे प्रधानमंत्री के मुख्य आयोजन में ही शामिल हैं। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।


-

- कविता मीना- जिलाधिकारी