विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टायर फटने से मिनी ट्रक पलटा; युवक की मौत

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:56 PM (IST)

गंगा एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से एक मिनी ट्रक पलट गया, जिससे अमरोहा के 26 वर्षीय गौरव की मौत हो ...और पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत।

गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत।

HighLights

  1. गंगा एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से मिनी ट्रक पलटा।

  2. अमरोहा निवासी 26 वर्षीय गौरव की मौके पर मौत।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

संवाद सहयोगी, सिंभावली। गंगा एक्सप्रेसवे पर अमरोहा से दिल्ली की तरफ जा रहा एक मिनी ट्रक टायर फटने से पलट गया। जिसमें अमरोहा के 26 वर्षीय गौरव पुत्र रूपकिशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सूचना मिलने के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर हादसा हुआ है। अबकी बार टायर फटने से वाहन पलट गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार हाईवे पर पलट गए मिनी ट्रक की चपेट में कोई वाहन नहीं आया, इससे दूसरा बड़ा हादसा होने से बच गया।

कुछ घंटे बाद पुलिस से दुर्घटना होने की जानकारी मिली

अमरोहा जिले के कस्बा व थाना सैदनंगली के अजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई रात के समय मिनी ट्रक में सब्जी भरकर अमरोहा से आजादपुर मंडी दिल्ली जा रहा था। उसके कुछ घंटे बाद पुलिस से दुर्घटना होने की जानकारी मिली।

पुलिस के अनुसार जिला बुलंदशहर थाना बीबी नगर के हिंगवाड़ा गांव के सामने गंगा एक्सप्रेसवे पर चलते हुए मिनी ट्रक का अचानक टायर फट गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिसमें चालक और उनके साथ बैठा युवक गौरव घायल हो गया।

राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से सिखेड़ा में भर्ती कराया

जिसको तुरंत राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से सिखेड़ा में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद 26 वर्षीय गौरव को मृत घोषित कर दिया। सिंभावली थाना पुलिस ने घटना की जानकारी बीबी नगर पुलिस और मृतक के स्वजन को दे दी है। वहीं यूपीडा के अधिकारी सीसीटीवी की मदद से हादसे की जांच कर रहे हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि दुर्घटना जिला बुलंदशहर के बीवीनगर थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें युवक की मौत हुई है। संबंधित थाने से वार्ताकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गौतमबुद्ध नगर में घायल गढ़मुक्तेश्वर के युवक की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम