आज से घर-घर में पधारेंगे गजानन महाराज
बृहस्पतिवार यानि आज घर-घर भगवान गणपति का आगमन होगा। गणपत्ति बप्पा को दस दिन तक अपना मेहमान बनाने के आतुर श्रद्धालुओं ने घरों में तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही बप्पा को अपने घर आने का न्यौता भी कुंभकारों के प्रतिष्ठानों पर दिया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर : घर-घर भगवान गणपति का बृहस्पतिवार को आगमन होगा। गणपति बप्पा को दस दिन तक अपना मेहमान बनाने के आतुर श्रद्धालुओं ने घरों में तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही बप्पा को अपने घर आने का न्योता भी कुंभकारों के प्रतिष्ठानों पर दिया जा रहा है।
धर्मशास्त्रों के अनुसार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को मध्यान्ह काल में भगवान गणपति का जन्म हुआ था। ऐसे में भगवान गणपति के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बुधवार को चतुर्थी मध्यान्ह काल के उपरांत अपराह्न 3 बजकर 45 मिनट से प्रारंभ हो गई है जो बृहस्पतिवार दोपहर दो बजकर एक मिनट तक रहेगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार गणपति जन्म का समय 13 सितंबर को सुबह 11.30 से 12.30 के मध्य होगा, जिसमें श्रद्धालु अपने घरों में गणपति बप्पा का प्रवेश कराकर अनंत चतुर्दशी तक पूरे दस दिन का मेहमान बनाएंगे।
कलाकारों द्वारा गणपति बप्पा की अलग-अलग तरह की मूर्तियों को सजाया गया है। लोग घरों में स्थापित करने के लिए बप्पा की मूर्तियां खरीद कर ला रहे हैं। कलाकारों ने बताया कि उनके द्वारा विशेष प्रकार के रंगों से बप्पा को आकर्षक बनाया गया है।
पंडित दिनेश शर्मा ने बताया कि कोई भी शुभ काम करने से पहले गणेश भगवान का नाम लिया जाता है। गणेश चतुर्थी का पर्व 11 दिन तक मनाया जाएगा। इसके बाद 24 सितंबर से पितरों को समर्पित श्राद्घ शुरू हो जाएंगे। ¨हदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि इस दौरान गणपति बप्पा स्वर्ग छोड़कर भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए धरती पर वास करते हैं। भगवान गणेश के आगमन के बाद उनकी विधिवत पूजा करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। इसलिए मनचाहा वरदान पाने के लिए यह पांच काम जरूर करने चाहिए।
- घर में गणेश की मूर्ति रखीं है तो हर दिन कम से कम तीन लड्डू याद से चढ़ाएं। ऐसा करने वाले भक्तों पर गणेश विशेष कृपा बरसाते हैं।
- बप्पा को प्रसन्न रखने के लिए लाल रंग के ¨सदूर से हर दिन गणेशजी का तिलक करें फिर उसे अपने माथे पर लगा लें।
- एकादशी का दिन छोड़कर गणेश को हर दिन अटूट चावल अर्पित करें। ऐसा करनेवाले भक्त पर भगवान गणेश की कृपा बरसती है।
- पुराणों में कहा गया है कि अन्न से देवताओं को भी संतुष्टि होती है। भगवान गणेश को मूंग की दाल से बने लड्डुओं का भोग लगाएं।
- इस बात का खास तौर पर ख्याल रखना बेहद जरूरी है कि जब भी कभी किसी शुभ काम के लिए या नौकरी व्यवसाय पर निकलें तो भगवान गणेश से आशीर्वाद जरूर लें। इससे आपका काम अच्छा होगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक कुछ लोग गणपति एक दिन रखते हैं, कोई तीन, पांच और सात, तो कोई पूरे 10 दिन के बप्पा को घर में स्थापित करते हैं।