पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति ने बताया जान का खतरा
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति सतपाल यादव ने भाजपा नेताओं पर गंभीर
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति सतपाल यादव ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ¨सभावली स्थित अपने फार्म हाउस पर पत्रकार वार्ता में सतपाल ने भाजपाइयों पर दबाव की राजनीति करने और पुलिस पर भी सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। सतपाल यादव ने चुनाव के समय अपनी हत्या होने की भी आशंका व्यक्त की है। उन्होंने एक पूर्व केंद्रीय मंत्री पर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके घर, फार्म हाउस और कालेज पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद वह 12 मार्च को अपने प्रत्याशी का नामांकन कराकर चुनाव लड़ाएंगे।
वहीं भाजपा के जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण ने सतपाल यादव के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने से पहले उन्हें दबाव बनाने वाले भाजपा नेता का नाम बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनर्गल आरोप लगाकर लोगों का ध्यान बांटकर चर्चा में रहने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति या उनके परिवार का कोई सदस्य जब चुनाव नहीं लड़ रहा है तो उन्हें धमकी क्यों दी जाएगी।