Move to Jagran APP

किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है भाजपा: सतीश प्रमुख

उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर सतीश प्रमुख एवं एडवोकेट विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कृष्णकांत गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलवार दोपहर लखनऊ से हापुड़ आते समय ब्रजघाट रुके। यहां भाजपा नेता और नमामि गंगे-गंगा विचार मंच के पदाधिकारियों ने आरती कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 05:23 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 05:23 PM (IST)
किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है भाजपा: सतीश प्रमुख
किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है भाजपा: सतीश प्रमुख

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट : उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर सतीश प्रमुख एवं एडवोकेट विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कृष्णकांत गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलवार दोपहर लखनऊ से हापुड़ आते समय ब्रजघाट रुके। यहां भाजपा नेता और नमामि गंगे-गंगा विचार मंच के पदाधिकारियों ने आरती कार्यालय पर इनका जोरदार स्वागत किया।

loksabha election banner

स्वागत के बाद सतीश प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उनके गन्ना भुगतान के लिए अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम चला रही है। लगभग 70 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। बाकी भुगतान भी जल्द होने वाला है। जहां तक सरकार द्वारा गंगा की निर्मल अभियान की बात है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी ने ऑनलाइन गाइड जारी की है जिसमें गढ़मुक्तेश्वर में जल पीने एवं नहाने योग्य है। यह हमारे लिए खुशी की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश सरकार 2019 तक गंगाजल को पूरे प्रदेश में पीने योग्य

बना देगी। भारत सरकार की सहयोगी गंगा विचार मंच के अशोक शर्मा के नेतृत्व में इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य चल रहा है। यह भारत सरकार की रिपोर्ट है।

वहीं एडवोकेट कृष्णकांत गुप्ता विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम जिले में अपराधियों को खुले में नहीं घूमने देंगे। सरकार उनके साथ शक्ति से पेश आएगी समस्त भाजपा के कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ हम किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। हम उनके लिए सम्मान की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे। इस अवसर पर संजीव शर्मा, तारा केवट, हेमंत शर्मा, मनोज तिवारी, गोपी शर्मा, सतनाम यादव सभासद आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.