विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिकायतों का गुणवक्ता के साथ किया जाए निस्तारण: डीएम

By JagranEdited By:
Published: Tue, 06 Oct 2020 08:17 PM (IST)

जागरण टीम हापुड़ जनपद की तीनों तहसीलों में कोविड 19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए संप

शिकायतों का गुणवक्ता के साथ किया जाए निस्तारण: डीएम
शिकायतों का गुणवक्ता के साथ किया जाए निस्तारण: डीएम

जागरण टीम हापुड़

जनपद की तीनों तहसीलों में कोविड 19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिलाधिकारी अदिति सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवक्ता के आधार पर समाधान किया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां 41 में से छह शिकायतों का, हापुड़ में 76 में से आठ और धौलाना में 44 में से 6 शिकायतों का निस्तारण ह सका। कुल 161 में से 20 शिकायतों का निस्तारण किया।

नगर निवासी सूबे सिंह ने चार लोगों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने, गांव लुहारी निवासी पप्पू सिंह ने गांव में अवैध कब्जे, गांव भोगापुर निवासी शिव यादव ने गांव के रहने वाले दो लोगों पर सरकारी भूमि पर अवैध रुप से कब्जा करने, गांव भदस्याना निवासी लक्ष्मण सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव में सरकारी मार्ग पर जलभराव होने की शिकायत की। इस अवसर पर एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ पवन कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी याबर अब्बास, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, सीएमओ डा रेखा सिंह समेत अनेक अधिकारी मौजूद थे।

धौलाना संवाद सहयोगी के एसडीएम अरविद कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बझेड़ा खुर्द निवासी राजेंद्र सिंह ने भूमि पर अवैध कब्जे, निधावली निवासी आस मोहम्मद ने पुलिस कार्रवाई ना होने, किसान नेता भवेंद्र सिसोदिया ने किसानों के लोन खातों की समस्या को उठाया। सिखेड़ा निवासी मामचंद ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का, सपनावत निवासी अमर सिंह ने राशन कार्ड धारकों की मीटिग में पुलिस सुरक्षा दिए जाने, बनोखर निवासी बिजेंद्र सिंह आदि ने एलएमसी की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने, पिपलेड़ा निवासी अजीज ने नाला खुलवाने, डहाना निवासी विद्या देवी ने राशन कार्ड बनवाने, गाजियाबाद के कैला भट्टा निवासी सुलेमान ने प्लाट से अवैध कब्जा हटवाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सीओ तेजवीर सिंह, तहसीलदार संजय सिंह, नायब तहसीलदार वैशाली अहलावत आदि अधिकारी मौजूद थे।

हापुड़ संवाददाता के अनुसार अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। गांव मोरपुर निवासी चन्द्रपाल ने टयूबवेल का कनेक्शन दिलवाने, गांव मतनौरा अजीत ने सरकारी नाली खुलवाने ,शांतिनगर के निवासियों ने टूटी सड़क बनवाने, गांव मुरादपुर निवासी अंकित ने हाईस्कूल उत्तीर्ण की टीसी कटवाने,गांव रघुनाथपुर निवासी भूपेंद्र कुमार ने मकान बनवाने, बदनौली किशन ने रिपोर्ट दर्ज कराने, महमूदपुर ईश्वर सिंह ने भूमि की पैमाईश कराने, समाजसेवी किशन बाटला ने शिकायतकर्ताओं को मास्क का वितरण किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र,एसडीएम सत्य प्रकाश,सीओ वैभव पांडेय,तहसीलदार रेणुका दीक्षित सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद थे।