5.3 किलो गांजा पाउडर के चार तस्कर गिरफ्तार
थाना बाबूगढ़ पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम दोपहर गांव सरावनी मार्ग से 5.3 किलो गांजा पाउडर के साथ चार आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी अजय चौ
जागरण संवाददाता, हापुड़
थाना बाबूगढ़ पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम दोपहर गांव सरावनी मार्ग से 5.3 किलो गांजा पाउडर के साथ चार आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव सरावनी ईंट भट्टे के पास चार संदिग्ध गांजा तस्करी के उद्देश्य से खड़े है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपितों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चारों आरोपितों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान चारों आरोपितों से 5.3 किलो गांजा बरामद हुआ है। आरोपित गांव बाढ़ली निवासी शाहिद, आफाक, परवेज और उस्मान है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में गांजा सप्लाई करने का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।