विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूजीसी नियमों के विरोध में धौलाना महापंचायत रोकी, प्रदर्शनकारियों ने किया सड़क जाम

Published: Sun, 18 Oct 2026 12:21 PM (IST)

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में धौलाना में प्रस्तावित महापंचायत को प्रशासन ने रोक दिया, जिससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने धौलाना-पिलखुवा मार्ग जाम कर दिया।

यूजीसी नियमों के विरोध में धौलाना महापंचायत रोकी ( फोटो स्रोत : जागरण )

यूजीसी नियमों के विरोध में धौलाना महापंचायत रोकी ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. प्रशासन ने यूजीसी नियमों के विरोध में महापंचायत रोकी।

  2. नाराज प्रदर्शनकारियों ने धौलाना-पिलखुवा मार्ग जाम किया।

  3. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

संवाद सहयोगी, धौलाना। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में रविवार को धौलाना तहसील परिसर में प्रस्तावित महापंचायत को प्रशासन ने रोक दिया।

तहसील परिसर में प्रवेश नहीं मिलने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने धौलाना-पिलखुवा मार्ग पर जाम लगा दिया।

इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

आवागमन बाधित

प्रस्तावित महापंचायत में शामिल होने के लिए प्रदर्शनकारी तहसील परिसर पहुंचने लगे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई।

गांवों में भी पुलिस की निगरानी

महापंचायत में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तहसील परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई।

आरोप है कि कुछ लोगों को धरनास्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए उनके गांवों में ही नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई से लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

प्रदर्शनकारियों का विरोध बढ़ने पर पुलिस अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

महापंचायत को रोके जाने और प्रदर्शनकारियों के विरोध के चलते क्षेत्र में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

यह भी पढ़ें- मिनी नंदिनी योजना: गिर और थारपारकर जैसी देशी गायों से किसानों की बढ़ेगी आय, डेयरी खोलने पर मिलेगी बंपर सब्सिडी