Move to Jagran APP

LockDown Day 4.0 : लॉकडाउन- 4 के दौरान दिल्ली की युवक ने हापुड़ की युवती से रचाई शादी

LockDown Day 4.0 शादी में लॉकडाउन का पालन करते हुए दोनों पक्ष के महज 15 लोग शामिल हुए।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 10:46 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 10:46 AM (IST)
LockDown Day 4.0 : लॉकडाउन- 4 के दौरान दिल्ली की युवक ने हापुड़ की युवती से रचाई शादी
LockDown Day 4.0 : लॉकडाउन- 4 के दौरान दिल्ली की युवक ने हापुड़ की युवती से रचाई शादी

गढ़मुक्तेश्वर [प्रिंस शर्मा]। LockDown Day 4.0 : लॉकडाउन-4 के दौरान भी शादी-समारोहों का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में लॉकडाउन के बीच गढ़ नगर स्थित भारतीय किसान यूनियन कार्यालय (Bhartiya Kisan Union Office) पर सादगी के साथ एक जोड़े ने शादी रचाई। सिंभावली निवासी युवती और दिल्ली निवासी युवक ने अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों का साथ निभाने के लिए वचन लिए। दोनों का भाकियू मंडल प्रवक्ता और उनकी पत्नी ने कन्यादान किया। शादी में लॉकडाउन का पालन करते हुए दोनों पक्ष के महज 15 लोग शामिल हुए।

loksabha election banner

भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने बताया कि सिंभावली के गांव राजपुर निवासी भोजवीर सिंह की पुत्री यशमनी का दिल्ली के सराय काले खां निवासी धर्मवीर संग विवाह लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही तय हुआ था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से टल गया था।

दिनेश की मानें तो दोनों ही परिवार आर्थिक रूप से ज्यादा सक्षम नहीं हैं। ऐसे में भाकियू संगठन के सभी पदाधिकारियों ने पहल करते हुए दोनों परिवारों से बात की, जिसके बाद लॉकडाउन चार में राहत मिलने के बाद अधिकारियों की अनुमति लेकर संगठन के कार्यालय पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका विवाह कराया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान लॉकडाउन के नियमों और शारीरिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया गया। शादी में शरीक हुए लोगों को संगठन की ओर से जलपान कराया गया। इस दौरान राकेश देवी, महिला विंग की जिला अध्यक्ष बबली सिंह, जिला महासचिव दिनेश त्यागी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार कुंवर सिंह प्रधान, प्रदेश सचिव डॉ. कुंवर पाल सिंह निमेष आदि संगठन के लोग शामिल रहे।

बता दें कि 22 मार्च से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में लॉकडाउन जारी है। इस बीच कुछ  छूट दी गई है,इसके सीमित संख्या में मेहमानों के साथ शादी करना भी शामिल है। 

गौरतलब है कि लॉकडाउन-4 आगामी 31 मई को समाप्त हो रहा है, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते इसके बढ़ने के पूरे आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.