योग और नेचुरोपैथी के बारे में दी जानकारी
जासं, हापुड़ : धनौरा स्थित दिनेश विद्यापीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम
जासं, हापुड़ : धनौरा स्थित दिनेश विद्यापीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डा. भारती बंसल ने योग मिटाए रोग विषय पर अपने विचार रखते हुए योग और नेचुरोपैथी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या आकांक्षा त्यागी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और बालिकाओं की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की नींव रखी गई है। कुछ क्षेत्रों में आज भी अभिभावक शिक्षा को लेकर जागरूक नहीं हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा के महत्व को लेकर जानकारी भी दी। साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यों को अंजाम देने वाली और निर्धनों की मदद करने वाली संस्थाओं और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रिम विकास के लिए संजना वत्स रस्तोगी, शशि दुबे, डा. ममता ¨सह, श्वेता ¨सह आदि को सम्मानित किया। वहीं एकेपी पीजी कालेज में महिला दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्षा और विभाग छात्रा प्रमुख काजल शर्मा ने कहा कि एक स्त्री मां, बहन, पत्नी, दोस्त का रुप है। प्रतियोगिता में बबिता कंसल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैली शर्मा, समीक्षा शर्मा, राधिका, मानसी, प्रियंका शर्मा आदि उपस्थित रहीं।