Move to Jagran APP

डीएम बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, गंगा में पिता के लिए किए दीपदान

संवाद सहयोगी ब्रजघाट गंगानगरी ब्रजघाट में दीपदान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ब

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 08:53 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 08:53 PM (IST)
डीएम बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, गंगा में पिता के लिए किए दीपदान
डीएम बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, गंगा में पिता के लिए किए दीपदान

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट

loksabha election banner

गंगानगरी ब्रजघाट में दीपदान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही थी। इसी बीच एक बेटी ने बेटे का फर्ज निभाते हुए दिवंगत पिता की आत्मशांति के लिए दीपदान किए। यह बेटी कोई और नहीं बल्कि जनपद हापुड़ की डीएम अदिति सिंह हैं। इससे पहले नौ अगस्त को ब्रजघाट गंगा किनारे पर इन्होंने पिता को मुखाग्नि दी थी।

सेवानिवृत्त आइएएस धनंजय प्रसाद सिंह मूलरूप से जनपद बस्ती के रहने वाले थे। जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी अदिति सिंह के पिता थे। वह बनारस के मंडलायुक्त के साथ-साथ केंद्र सरकार में कई पदों पर रहे थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपनी पुत्री जिलाधिकारी अदिति सिंह के साथ ही रहते थे। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। अगस्त माह में उनका उपचार के दौरान निधन हो गया था। ब्रजघाट स्थित श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया था। बेटी अदिति सिंह ने बेटे का फर्ज निभाते हुए उनकी चिता को मुखाग्नि दी थी। उनके निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया था।

शनिवार को जिलाधिकारी अदिति सिंह ब्रजघाट पहुंचीं। यहां उन्होंने नाव में बैठकर एक बार फिर बेटे का फर्ज निभाते हुए नम आंखों से पिता की आत्मशांति के लिए दीपदान किए। इस दौरान पुरोहित ने मंत्रोच्चारण किया। इस दौरान उन्होंने फेस मास्क लगाकर और शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.