Move to Jagran APP

ब्रजनाथपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ेगी

ब्रजनाथपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता में वृद्धि करने के शासन के आदेश पर गन्ना विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जनपद की ब्रजनाथपुर चीनी मिल ही 50 हजार कुंतल प्रतिदिन से कम पेराई कर रही है। जिसे बढ़ाने के लिए गन्ना विभाग के अफसर जल्द ही चीनी मिल प्रबंधन को पत्र लिखेंगे। जिसमें पेराई क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे। पेराई क्षमता बढ़ने से जनपद के किसानों को पर्चियों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जनपद में 65 हजार से अधिक किसान गन्ने की बुआई क

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 06:12 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 06:22 AM (IST)
ब्रजनाथपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ेगी
ब्रजनाथपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ेगी

जागरण संवाददाता, हापुड़ : ब्रजनाथपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता में वृद्धि करने के शासनादेश पर गन्ना विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में ब्रजनाथपुर चीनी मिल में ही प्रतिदिन 50 हजार क्विटल गन्ने से कम पेराई होती है। पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए गन्ना विभाग के अधिकारी जल्द ही चीनी मिल प्रबंधन को पत्र लिखेंगे। पेराई क्षमता बढ़ने से जनपद के किसानों को पर्चियों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

loksabha election banner

जनपद में 65 हजार से अधिक किसान गन्ने की खेती करते हैं। पेराई सत्र शुरू होने के बाद किसानों को चीनी मिल और गन्ना समितियों के कार्यालय पर पर्चियों के लिए भटकना पड़ता है। जनपद में सिभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल हैं। सिभावली चीनी मिल की पेराई क्षमता प्रति दिन 90 हजार क्विटल है, लेकिन प्रतिदिन 60 से 70 हजार क्विटल गन्ने की ही पेराई हो पाती है। दूसरी ओर ब्रजनाथपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता 40 हजार क्विटल प्रतिदिन है, लेकिन प्रतिदिन यहां केवल 30 हजार क्विटल गन्ने की ही पेराई हो पाती है। फसल के साक्षेप पर्ची नहीं मिल पाने के कारण किसान पूरे पेराई सत्र में गन्ने की बिक्री करने के भटकते रहते हैं। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में समीक्षा बैठक की। यहां उन्होंने आदेश दिए कि प्रत्येक चीनी मिल प्रतिदिन 50 हजार क्विटल गन्ने की पेराई अवश्य करे। यदि किसी मिल की क्षमता कम है तो उसे तुरंत बढ़ाया जाए। जिला गन्ना अधिकारी ओ.पी. सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर ब्रजनाथपुर चीनी मिल प्रबंधन को पत्र लिखा जाएगा। मिल प्रबंधन को प्रतिदिन कम से कम 50 हजार क्विटल गन्ने की पेराई करने की व्यवस्था करने के आदेश दिए जाएंगे। ऐसा नहीं करने पर शासन के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.