Move to Jagran APP

विश्व गुरू बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश : अश्वनी

जागरण टीम हापुड़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी के निर्विरोध विधान परिषद सदस्य चुने

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 08:18 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 08:18 PM (IST)
विश्व गुरू बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश : अश्वनी

जागरण टीम, हापुड़ : भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी के निर्विरोध विधान परिषद सदस्य चुने जाने के बाद जनपद में पहली बार पहुंचने पर उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा, प्रतीक चिह्न देकर और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बैनीवाल भी उनके साथ मौजूद रहे।

loksabha election banner

पिलखुवा टोल प्लाजा पर जिलाध्यक्ष उमेश राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने साफा, तलवार व महाराणा प्रताप का चित्र भेंट करके उनका स्वागत किया। अश्वनी त्यागी ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर सेवा की। इतना ही नहीं जो देश पहले हमसे बचते थे, वे आज हमसे कोरोना वैक्सीन मांग रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा की विचारधारा एवं मजबूत नेतृत्व देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बैनीवाल ने कहा कि यह सब एक- एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है कि देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है।

इस दौरान पूर्व प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह, विधायक डॉ. कमल मलिक, मनोज वाल्मीकि, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार, श्यामेन्द्र त्यागी, पुनीत गोयल, मोहन सिंह, नरेश तोमर, प्रवीण मित्तल,विश्व प्रकाश शर्मा, उपेन्द्र राणा, शिवोम तोमर, शिवराज सिंह तोमर, डा. सोनू ठाकुर, हरीश अग्रवाल, अशोक चौधरी, गिरीश सिसोदिया, मिन्टू चौहान, विकास तोमर, विनय अग्रवाल, विभु बंसल, विश्वप्रकाश शर्मा मौजूद रहे। ग्राम अच्छेजा में भाजपा नेता पवन त्यागी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलदीप त्यागी, राधेलाल त्यागी , सुधीर त्यागी, देवेन्द्र त्यागी, सुधीर त्यागी, गोविद त्यागी, मूलचंद पाल, नितिश चौधरी, अमित कौशिक,राजू पारिख, प्रणव, कार्तिक गौड़, अंकित त्यागी, रितिक त्यागी उपस्थित थे। नगर में मेरठ रोड तिराहा पर विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, विनीत दीवान, प्रवीन सिंहल आदि ने स्वागत किया।

ग्राम असौड़ा में जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह से खुश होकर अश्वनी त्यागी ने खुद को पहनाई गई पगड़ी सिर से उतारकर जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी के सिर पर पहनाकर बधाई दी। अश्वनी त्यागी ने कहा कि पार्टी ने जो सम्मान दिया है, यह कार्यकर्ताओं का सम्मान है। इसलिए मैं कार्यकर्ताओं की सेवा के लिए दिन-रात खड़ा हूं। इस दौरान डॉ. राहुल त्यागी, अम्बुज त्यागी, सतीश त्यागी, प्रदीप त्यागी, प्रमोद जिदल, सादेराम त्यागी, प्रदीप दीवान, प्रदीप त्यागी, गजेंद्र त्यागी, संजय त्यागी, राहुल मंत्री और दिनेश त्यागी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.