14 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि, 15 हुए स्वस्थ
जागरण संवाददाता हापुड़ 14 और मरीजों में रविवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें
जागरण संवाददाता, हापुड़ :
14 और मरीजों में रविवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीज जनपद गाजियाबाद के निवासी हैं। जनपद में अब तक 3726 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 15 और मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रविवार को कुछ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जांच में 14 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा दो मरीज जनपद गाजियाबाद निवासी हैं। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने आइसोलेशन वार्डो में भर्ती करा दिया है।
वहीं 15 और मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। जिसके बाद चिकित्सकों ने सभी मरीजों को होम क्वारंटाइन करा दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि 14 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 15 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में अभी तक 3726 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 3484 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 180 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है।