कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता हापुड़ कांग्रेसियों ने शनिवार को कृषि कानूनों के विरोध में नगर पालिक
जागरण संवाददाता, हापुड़ :
कांग्रेसियों ने शनिवार को कृषि कानूनों के विरोध में नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद कानूनों को रद करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश को सौंपा।
जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में किसान, खेत और खलिहान के खिलाफ एक घिनौना षडयंत्र किया है। केंद्र सरकार तीन काले कानूनों के माध्यम से देश की हरित क्रांति को हराने की साजिश कर रही है। देश का अन्नदाता इन कानूनों के विरोध में है। इसलिए इन्हें वापस लिया जाना चाहिए।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि मोदी सरकार का दावा है कि अब किसान अपनी फसल को देश में कहीं पर भी बेच सकते हैं, जो कि पूरी तरह से सफेद झूठ है। नए कृषि कानूनों से मंडिया खत्म होने की कगार पर होंगी। इतना ही नहीं, अनाज व सब्जी मंडी व्यवस्था खत्म होने के साथ ही किसानों की आय भी कम हो जाएगी।
इस दौरान विदित चौधरी, डॉ. शोएब, सुनील बिश्नोई, अजय कुमार शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, मदन सिंह चौहान, नरेश कुमार भाटी, राधिका ललित केम, शहजादा चौधरी, विकास त्यागी, डॉ. ललित शर्मा, अमित अग्रवाल, विक्की शर्मा, सविता गौतम, कुसुमलता, देवेंद्र कुमार, नितिन जाटव उपस्थित रहे।