रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान पंद्रह सितंबर से
स्टेशन पर साफ-सफाई के लिए 15 सितंबर से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान दो अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। इस दौरान रेलवे अफसर स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को जागरूक करने का भी काम किया जाएगा। इस अभियान को प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, हापुड़ : स्टेशन पर साफ-सफाई के लिए 15 सितंबर से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान दो अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। इस दौरान रेलवे अफसर स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को जागरूक करने का भी काम किया जाएगा। इस अभियान को प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया जाएगा।
स्टेशन अधीक्षक मुनीराम मीना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों में प्रत्येक वर्ष सफाई अभियान चलाया जाता है। रेलवे भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेता है। क्योंकि स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में साफ-सफाई के प्रति यात्रियों को जागरूक करना बेहद जरूरी भी है। इसलिए इस बार मंडल के अधिकारियों ने 15 सितंबर से स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाने की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में यात्रियों को जागरूक करने के अलावा, स्टेशन के आसपास सफाई के प्रति जागरूक करने वाले स्लोगन भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों से सफाई के सुझाव भी मांगे जाएंगे। यह अभियान 15 सितंबर से शुरू होकर गांधी जंयती दो अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान की पूरी रिपोर्ट बनाकर मंडल के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। जहां से स्टेशनों की साफ-सफाई की रै¨कग जारी होगी। क्योंकि पिछले दिनों जारी हुई स्टेशनों की सफाई रै¨कग में हापुड़ स्टेशन अव्वल आया था। इस बार प्रयास किया जा रहा है कि यह मंडल के सभी स्टेशनों में उच्च श्रेणी में आए। इसलिए सफाई के लिए खास निर्देश दिए गए हैं।