Move to Jagran APP

चौधरी महेंद्र ¨सह टिकैट का जन्मदिन मनाया

भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री से मांग की है। जिसमें कहा गया कि जनपद मुजफ्फरनगर का नाम बाबा महेंद्र ¨सह के नाम से रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह मांग काफी समय से उठ रही है। इसे जल्द पूरा किया जाए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 08:36 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 08:36 PM (IST)
चौधरी महेंद्र ¨सह टिकैट का जन्मदिन मनाया

जागरण टीम, हापुड़:

loksabha election banner

जनपद में चौधरी महेंद्र ¨सह टिकैत का 83वां जन्मदिन हवन कर मनाया गया। वक्ताओं ने इस अवसर पर भाकियू कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत कर उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।

कचहरी रोड स्थित भाकियू कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी महेंद्र ¨सह टिकैत का जन्म दिन मनाया। इस कार्यक्रम में अनेक गांवों से आए किसानों ने भाग लिया। तहसील अध्यक्ष कमल ¨सह ने कहा कि बाबा टिकैत ने किसानों को उनका हक दिलाने के लिए अपने अंतिम समय तक संघर्ष किया। जिला प्रभारी चौधरी उदयवीर ¨सह मुखिया ने कहा कि सब किसानों को बाबा टिकैत के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। ब्लाक अध्यक्ष चौधरी टेनपाल ¨सह ने कहा कि महेंद्र ¨सह टिकैत की एक आवाज पर लाखों किसान एकत्र हो जाते हैं। इस अवसर पर धनवीर शास्त्री, यशबीर ¨सह, रामपाल ¨सह, सुनील, संदीप,अनिल, किशन, जीत¨सह, त्रिलोक ¨सह, कालीचरण शर्मा, भगत राम, संदीप आदि मौजूद थे।

गढ़मुक्तेश्वर संवाद सहयोगी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रभारी दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में किसानों ने यूनियन के संस्थापक स्व. महेंद्र ¨सह टिकैत के जन्मदिन पर हवन का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय टिकैत की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। वहीं ¨सभावली में संगठन के राष्ट्रीय सचिव चौधरी सतवीर ¨सह के नेतृत्व में हवन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में किसानों की हालत बदतर हो गई है। हम स्वर्गीय टिकैत के बताए रास्तों पर चलकर ही किसानों की लड़ाई लड़ सकते हैं। इस अवसर पर संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धौलाना संवाद सहयोगी के अनुसार भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र ¨सह टिकैत की 83वीं जयंती कार्यकर्ताओं ने विकास खंड परिसर में धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर हवन कर मिठाई का वितरण किया गया। इस दिन को किसान जागृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाकियू के तहसील अध्यक्ष भवेंद्र सिसौदिया, सोमपाल ¨सह सिसौदिया, ओमवीर ¨सह तोमर, सुधीर राणा, राजेंद्र ¨सह, शिवकुमार ¨सह, र¨वद्र शर्मा, राजेश शर्मा, नवीन तोमर, अजरुन ¨सह, महेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 06 एचपीआर 41

मुजफ्फरनगर का नाम टिकैतनगर रखने की मांग : भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मुजफ्फरनगर का नाम बाबा महेंद्र ¨सह के नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह मांग काफी समय से उठ रही है। इसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.