चंद्रशेखर आजाद का बड़ा एलान, ताकत मिली तो लाल किले पर तिरंगे संग लहराएगा नीला झंडा
चंद्रशेखर आजाद ने हापुड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने ताकत दी तो लाल किले पर ...और पढ़ें
-1793536810301_m.webp)
सांसद चंद्रशेखर आजाद। जागरण
HighLights
लाल किले पर तिरंगे संग नीला झंडा फहराने का संकल्प।
ईवीएम पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव की मांग।
हापुड़ में रोजगार और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा।
जागरण संवाददाता, हापुड़। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जनता ने ताकत दी तो एक दिन लाल किले पर तिरंगे के साथ नीला झंडा भी फहराएंगे। हमारी सरकार बनी तो किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन के रास्ते फिलहाल हमारे लिए लिए बंद हैं, लेकिन जब भी गठबंधन होगा तो डंके की चोट पर होगा।
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त सांसद चंद्रशेखर आजादपर ईवीएम के माध्यम से वोट चोरी कराने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव में इतनी जोर से बटन दबाना कि लखनऊ तक करंट पहुंचे।
शनिवार दोपहर पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर मेरठ रोड तिराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
उद्योग स्थापित होने चाहिए
उन्होंने कहा कि हापुड़ क्रांति की धरती है, लेकिन यहां के युवाओं को रोजगार के लिए नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली जाना पड़ रहा है। हापुड़ समेत प्रदेश के सभी जिलों में उद्योग स्थापित होने चाहिए, ताकि युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार मिल सके और उन्हें परिवार से दूर न जाना पड़े।
उन्होंने किसानों की समस्याएं उठाते हुए कहा कि गन्ने का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। किसानों को गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति कुंतल मिलना चाहिए। सांसद चंद्रशेखर ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी उठाई।
उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों को रैलियों में बुलाती है, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती। सत्ता में आने पर कर्मचारियों को सम्मान और उनका अधिकार दिया जाएगा।
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव हिमांशु वाल्मीकि, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष, प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश, सीमा सागर, मनवीर सिंह, राकेश मसंद, इरशाद कुरैशी, बरकत कुरैशी, संजय गर्ग, मुकेश लोधी, अरुण, जुल्फिकार अली, गौतम शिरीष, अभिषेक यादव, नईम सैफी आदि मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।