Move to Jagran APP

केंद्र और राज्य सरकार किसान विरोधी : मदन चौहान

केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें किसान विरोधी हैं। खराब नीतियों के चलते किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा है। भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे पर सरकार बनाने वाले लोगों की खराब नीति के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छू रही हैं। बैंकों की हालत खस्ता है। वह उद्योगपतियों को ऋण दे रहे हैं, लेकिन किसानों को देने से बच रहे हैं। यह बातें पूर्व मंत्री मदन चौहान ने ब्रजघाट में आई समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा के स्वागत के दौरान कहीं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 06:05 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 06:05 PM (IST)
केंद्र और राज्य सरकार किसान विरोधी : मदन चौहान

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर/ब्रजघाट

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी द्वारा निकाली गई साइकिल रैली का स्वागत करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री मदन चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा की सरकारें किसान विरोधी हैं। सरकार की खराब नीतियों के कारण ही किसानों के गन्ने के मूल्य का भुगतान नहीं हो पा रहा है। भ्रष्टाचार और महंगाई पर अंकुश लगा पाने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है।

सपा की 11 दिवसीय साइकिल यात्रा सहारनपुर, अमरोहा, गजरौला से चलकर आई थी। यह रैली ब्रजघाट, गढ़, बक्सर, ¨सभावली होते हुए हापुड़ पहुंचेगी। ब्रजघाट में पूर्व मंत्री मदन चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर साइकिल यात्रा का स्वागत किया। साइकिल यात्रा में अतुल प्रधान और सपा युवजन सभा के पूर्व उपाध्यक्ष धीरेंद्र राणा के नेतृत्व में लोग शामिल थे। स्वागत के दौरान पूर्व मंत्री मदन चौहान के साथ जिला अध्यक्ष सुबोध नागर, नगर अध्यक्ष नईम चौधरी, ब्रजघाट के अध्यक्ष विकास यादव, पंकज त्यागी, संजय गहलौत, राकेश चौहान, अशोक यादव, सूरज चौधरी, संजय सेन, दीपक यादव, कुलदीप शर्मा, फारुख प्रधान, उस्मान चौधरी, केसर परवेज आदि लोग मौजूद रहे। साइकिल यात्रा स्याना चौपला होते हुए बक्सर पहुंची। यहां उसका स्वागत आरिफ प्रधान के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया। बक्सर के बाद वैट में फकीरा चौधरी के नेतृत्व में और सिखेड़ा में मंसूर प्रधान के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.