Move to Jagran APP

Hapur News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बेकाबू कार डिवाइडर पर चढ़ी, 2 की मौत; अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

हापुड़ में सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा स्थित दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अनियंत्रित होकर एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर स्थित फ्लाईओवर की दीवार से टकराने पर कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek TiwariMon, 06 Feb 2023 02:15 PM (IST)
Hapur News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बेकाबू कार डिवाइडर पर चढ़ी, 2 की मौत; अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
Hapur News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बेकाबू कार डिवाइडर पर चढ़ी, 2 की मौत

हापुड़, जागरण संवाददाता। हापुड़ में सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा स्थित दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अनियंत्रित होकर एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर स्थित फ्लाईओवर की दीवार से टकराने पर कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। संबंधित लोग बृजघाट से अस्थि विसर्जन कर अपने घर लौट रहे थे। मृतक हरियाणा राज्य के जिला रोहतक के बताए जा रहे हैं।

नोट- खबर लगातार अपडेट की जा रही है। 

इससे पहले रविवार को बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्रजघाट-पलवाड़ा मार्ग पर एक महिला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे स्थित खाई में जाकर पलट गई। जिसमें सवार पांच महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी घायल बुलंदशहर जिले के स्याना के रहने वाले हैं।

जिला बुलंदशहर के कस्बा स्याना में रहने वाले सलीम खान रविवार शाम अपनी कार से जिला अमरोहा के जोया में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनके साथ कार में रुखसार, यूसुफ, रेशमा, आलिया, नाजरीन, सलमा भी सवार थे। जैसे ही उनकी कार ब्रजघाट-पलवाड़ा मार्ग पर पहुंची तो जंगल से निकलकर सड़क पर अचानक आई एक महिला को बचाने के चक्कर में सलीम अपनी कार का संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित हो गई।

कार सड़क किनारे स्थित खाई में जाकर पलट गई। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। साथ ही लगभग एक घंटे तक यातायात भी बाधित हुआ।इस संबंध में स्तुति सिंह का कहना है कि सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। लोगों को अधिक चोट नहीं आई है। सभी की हालत बेहतर है।