विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रजघाट में प्रधानाचार्य के घर बदमाशों का धावा, मारपीट में टूटे दांत और डीवीआर ले गए

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:53 PM (IST)

ब्रजघाट स्थित ओंकारेश्वर विद्या पीठ की प्रधानाचार्य अंजना बंसल के घर में घुसकर बदमाशों ने मारपीट की, जिससे उनके दांत ...और पढ़ें

ब्रजघाट में प्रधानाचार्य के घर बदमाशों का धावा ( एआई इमेज)

ब्रजघाट में प्रधानाचार्य के घर बदमाशों का धावा ( एआई इमेज)

HighLights

  1. प्रधानाचार्य के घर में घुसकर बदमाशों ने की मारपीट।

  2. हमले में प्रधानाचार्य के दांत टूटे, सीसीटीवी डीवीआर चोरी।

  3. पुलिस ने प्रधानाचार्य की शिकायत पर जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट। तीर्थ नगरी ब्रजघाट स्थित ओंकारेश्वर विद्या पीठ की प्रधानाचार्य के घर में सोमवार की रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। इस हमले में महिला के दांत टूट गए है।

बदमाश अपने साथ सीसीटीवी की डीवीआर ले गए हैं। पुलिस ने प्रधानाचार्य की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रधानाचार्य ने दी कोतवाली में तहरीर

प्रधानाचार्य अंजना बंसल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग तीन बजे वह अपने कमरे में लेटी हुई थी। शौच के लिए बाहर आंगन में निकलते ही घर में पहले से ही घात लगाए बैठे तीन से चार बदमाशों ने कपड़ा डालकर मुंह ढक दिया।

आरोप है कि बदमाशों ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। इस पिटाई में उनके दांत टूट गए।

मामले की जांच जारी

होश आने पर उन्होंने स्वजन को घटना की जानकारी दी। बदमाश स्कूल में लगी सीसीटीवी की सीडीआर भी अपने साथ ले गए।

चौकी प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि डीवीआर को छोड़कर कोई भी सामान नहीं गया है। वहीं जहां डीवीआर रखा हुआ था, वहां के ताले सहीं सलामत है। चाबी भी अपने निश्चित स्थान पर रखी हुई थी। बावजूद इसके पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में बोलेरो और बाइक की आमने सामने टक्कर, दो युवकों की मौत