विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट में बोलेरो और बाइक की आमने सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:46 PM (IST)

चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र में बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पहाड़ी थाना क्षेत्र में बोलेरो और बाइक की टक्कर

  2. हादसे में दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत

  3. एक अस्पताल में, दूसरा प्रयागराज ले जाते समय मरा

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र में बाबूपुर मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

पहाड़ी थाना क्षेत्र के सभापुर निवासी 29 वर्षीय शिवचरण यादव और मऊ थाना क्षेत्र के चकवा मजरा खंडेहा निवासी 28 वर्षीय सरोज कुमार यादव बाइक से कर्वी से पहाड़ी की ओर जा रहे थे। बाबूपुर मोड़ के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने शिवचरण को मृत घोषित कर दिया। सरोज की हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर किया गया, लेकिन मऊ के पास रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।