हापुड़ के ब्रजघाट टोल पर जाम खत्म, 4 नई लाइन शुरू; अब नहीं लगेगी किलोमीटर लंबी कतार
ब्रजघाट टोल प्लाजा पर यात्रियों को भीषण जाम से राहत मिली है, जहां चार नई लाइनें शुरू की गई हैं। ...और पढ़ें
-1782811787353_m.webp)
गंगा स्नान वालों के लिए खुशखबरी: ब्रजघाट टोल पर 4 नई लेन, अब घंटों इंतजार नहीं
HighLights
ब्रजघाट टोल प्लाजा पर भीषण जाम से मिली बड़ी राहत।
चार नई लाइनें शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
अगले सप्ताह दिल्ली साइड की चार लाइनें भी होंगी शुरू।
संवाद सहयोगी, हापुड़। नेशनल हाईवे स्थित ब्रजघाट टोल प्लाजा दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे का प्रमुख टोल है। यहां अमावस्या, पूर्णिमा और गंगा स्नान के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण कई-कई किलोमीटर लंबा जाम लगता है।
इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना होता था। इसी को देखते हुए टोल पर आठ नई लाइन बनाई गई है। तीर्थ नगरी ब्रजघाट टोल प्लाजा पर लगने वाले भीषण जाम और वाहनों की लंबी कतारों से अब यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
आईआरबी कंपनी ने टोल प्लाजा का विस्तार करते हुए चार नई लाइन शुरू कर दी हैं, जिससे जाम की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल सकेगा। इसके अलावा भी अगले सप्ताह दिल्ली साइड पर भी चार नई लाइन शुरू होने की संभावना है।
इसके बाद टोल पर जाम की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इस मौके पर प्रीतम सिंह चौहान, ललित तिवारी, संजय हिंगे, टोल प्रबंधक अभिजीत सावंत, शिफ्ट इंचार्ज भानुशाली प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
