विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रजघाट में मल्टीलेवल पार्किंग का बदला ठिकाना, अब दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे 8000 वर्गमीटर में होगा निर्माण

Published: Fri, 25 Sep 2026 07:16 PM (IST)

ब्रजघाट में श्रद्धालुओं के लिए बन रही मल्टीलेवल पार्किंग का स्थल बदल दिया गया है। जलभराव और रेलवे चौड़ीकरण के ...और पढ़ें

रेलवे लाइन के पास तैयार होरही मल्टीलेवल पार्किंग। जागरण

रेलवे लाइन के पास तैयार होरही मल्टीलेवल पार्किंग। जागरण

HighLights

  1. मल्टीलेवल पार्किंग का स्थल ब्रजघाट में बदला गया।

  2. जलभराव और रेलवे चौड़ीकरण के कारण लिया गया निर्णय।

  3. अब पलवाड़ा रोड पर 8 हजार वर्ग मीटर में बनेगी।

राममोहन शर्मा, ब्रजघाट (हापुड़)। रेलवे के चौड़ीकरण कार्य को लेकर करोड़ों रुपये से बन रही मल्टीलेवल पार्किंग का स्थल बदल गया है। अब यह पार्किंग हाईवे के किनारे पलवाड़ा राेड के पास बनेगी। इसको लेकर आठ हजार वर्ग मीटर जमीन का चयन हो गया है।

रेलवे द्वारा अपनी दो अतिरिक्त लाइन का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए भूमि काे चयनित करने की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। सरकार द्वारा तीर्थ नगरी ब्रजघाट में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन खड़ा करने के लिए रेलवे लाइन की तरफ करोड़ों रुपये से मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जा रही है।

इस मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसमें काफी हद तक कार्य हो चुका है। दरअसल यह पार्किंग जलभराव वाले क्षेत्र में बनाई जा रही थी। यहां पहले से बनी एक पार्किंग में वर्षा के दिनों में पानी भर जाता है।

गांव-देहात में रहकर बनाई गई पार्किंग

जलभराव के कारण यहां वाहन खड़े नहीं हो पाते हैं। इस पार्किंग निर्माण एवं नक्शे को लेकर विधायक सहित अन्य लोगों ने आपत्ती जताई थी। उनका कहना था कि यह पार्किंग धरातलीय स्थिति एवं गांव देहात के हिसाब को ध्यान में रखकर नहीं बनाई जा रही है।

अब रेलवे के चौड़ीकरण में यह जमीन जाने के बाद इसके निर्माण पर ही संशय के बादल खड़ हो गए थे। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली लखनऊ हाईवे के किनारे पलवाड़ा मार्ग की तरफ आठ हजार वर्ग मीटर जमीन का चयन किया है।

यह भी पढ़ें- बरेली में पर्यटन को बढ़ावा देगा नगर निगम, संजय सरोवर और मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन की बना रहा रुपरेखा

यह भी पढ़ें- 3516 करोड़ से बदल जाएगा विष्णुपद मंदिर का पूरा क्षेत्र, बनेंगे एलिवेटेड पथ, मल्टीलेवल पार्किंग और नए घाट

रेलवे के चौड़ीकरण को लेकर अब मल्टीलेवल पार्किंग की जगह को हाईवे की दूसरी साइड पर चयनित किया गया है। इसके लिए आठ हजार वर्ग मीटर जमीन को चयनित कर लिया गया है।

-

श्रीराम यादव, एसडीएम