विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर-हर गंगे से गूंजेगा ब्रजघाट, कार्तिक पूर्णिमा पर सैकड़ों दीपों से होगी पांच दिवसीय भव्य महाआरती

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:42 PM (IST)

ब्रजघाट (हापुड़) में कार्तिक पूर्णिमा मेले पर पांच दिवसीय भव्य महाआरती का आयोजन होगा। एकादशी से पूर्णिमा तक प्रतिदिन शाम को हजारों श्रद्धालु गंगा तट पर भजन-कीर्तन और दीपदान करेंगे।

गंगा तट पर आरती का होता हुआ आयोजन। जागरण

गंगा तट पर आरती का होता हुआ आयोजन। जागरण

HighLights

  1. ब्रजघाट में पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा महाआरती का आयोजन।

  2. एकादशी से पूर्णिमा तक प्रतिदिन शाम को होगी गंगा आरती।

  3. हजारों श्रद्धालु भजन-कीर्तन, दीपदान और गंगा पूजन करेंगे।

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट (हापुड़)। कार्तिक पूर्णिमा मेले पर तीर्थ नगरी ब्रजघाट स्थित गंगा तट पर पांच दिवसीय भव्य महाआरती का आयोजन होगा। एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन शाम को हर-हर गंगे के जयकारों के बीच मां गंगा की आरती की जाएगी।

गंगा सभा आरती समिति बृजघाट द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। गंगा तट पर भव्य मंच सजाने के साथ लाइट, साउंड, बैठने और दीपों की विशेष व्यवस्था की जा रही है। सैकड़ों दीपों से होने वाली महाआरती में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

इस दौरान भजन-कीर्तन, दीपदान और गंगा पूजन भी होगा। समिति के कार्यवाहक संचालक कपिल नागर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी पांच दिवसीय महाआरती होगी।

समिति के सभी कार्यकर्ता दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और आयोजन भव्य एवं दिव्य रूप ले सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।