गढ़ गंगा मेला: कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेंगे 45 लाख श्रद्धालु, जाम से निपटने को 8 जिलों की पुलिस ने बनाया प्लान
ब्रजघाट में कार्तिक पूर्णिमा मेले को सकुशल संपन्न कराने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कई जिलों के ...और पढ़ें

HighLights
ब्रजघाट में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों पर बैठक।
कई जिलों के अधिकारियों ने यातायात प्रबंधन पर चर्चा की।
रूट डायवर्जन और जाम से निपटने की रणनीति बनी।
संवाद सहयोगी, ब्रजघाट(हापुड़)। कार्तिक पूर्णिमा मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बृहस्पतिवार को ब्रजघाट गेस्ट हाऊस में कई जनपद के अधिकारियों की बैठक हुई।
एसपी मधुबन सिंह के नेतृत्व में हुई इस बैठक में अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, संभल के यातायात नोडल अधिकारियों व यातायात प्रभारी शामिल हुए।
गढ़मुक्तेश्वर एवं अमरोहा के तिगरी स्थित कार्तिक पूर्णिमा मेले में 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन होता है। वहीं शहरी मेले ब्रजघाट में भी करीब पांच लाख लोग जुटते हैं।
ऐसे में हाईवे पर यातायात व्यवस्था को आपसी तालमेल के जरिए बेहतर बनाने के लिए संमवय बैठक आयोजित की गई थी। इसमें आने वाले समय में रूट डायवर्जन सहित अन्य बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई। वहीं संबंधित अधिकारियों से जाम से निपटने के लिए पुराने अनुभव को साझा किया गया।