Move to Jagran APP

ब्रजघाट में विकास के लिए मिले आठ करोड़

योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 201

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 08:41 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 08:41 PM (IST)
ब्रजघाट में विकास के लिए मिले आठ करोड़
ब्रजघाट में विकास के लिए मिले आठ करोड़

विशाल गोयल, हापुड़

loksabha election banner

योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट में जिले के गढ़मुक्तेश्वर को प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करते हुए बीस करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। पर्यटन विभाग ने इस धनराशि से अतिथि केंद्र, मनोरंजन पार्क, लेजर एवं साउण्ड शो, पार्किंग आदि का निर्माण कार्य कराने की योजना बनाई। 22 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में मुख्यमंत्री पहुंचे थे और इन कार्यों का शिलान्यास किया। इस कार्य को कराने के लिए निर्माण एजेंसी सीएडंडीएस को करीब आठ करोड़ रुपये सरकार से मिल गए हैं। शेष राशि अभी आनी शेष है। निर्माण एजेंसी ने कार्य को कराने के लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं। उम्मीद है कि अगले माह में यहां कार्य शुरू हो सकता है।

प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो बार यहां आ चुके हैं और उन्होंने तीर्थ नगर के रूप में इसके विकसित करने की घोषणा की थी वर्ष वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट में जिले के गढ़मुक्तेश्वर को प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करते हुए बीस करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद यहां के विकास के लिए सरकार ने आठ करोड़ रुपये की धनराशि निर्माण एजेंसी को दे दी। उम्मीद है कि अगले माह यहां कार्य शुरू हो जाएगा। ब्रजघाट में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। निर्माण एजेंसी द्वारा कार्यों के लिए टेंडर निकाले गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। यहां अतिथि केंद्र, मनोरंजन पार्क, लेजर एवं साउंड शो, पार्किंग आदि निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके साथ साथ सोलर लाइट, बैंच आदि भी लगवाई जाएगी।

-अंजू चौधरी, क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यटन विभाग सरकार ने ब्रजघाट में विकास कराने के लिए आठ करोड़ रुपये दिए हैं। यहां विकास कार्य शुरू होने से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। उम्मीद है कि आगामी बजट में भी और धनराशि मिलेगी। -विनय मिश्रा मुख्यमंत्री योगी ब्रजघाट के विकास को लेकर काफी गंभीर हैं। वह स्वयं दो बार यहां आ चुके हैं। पिछले बजट में भी ब्रजघाट के विकास का ध्यान रखा गया था। आगामी बजट में भी वह ध्यान रखेंगे।

-कपिल नागर ब्रजघाट में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु आते हैं, इसलिए यहां विकास की काफी आवश्यकता है। उम्मीद है कि पिछली बार की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री ब्रजघाट के विकास के लिए बजट में धनराशि देंगे।

-राजेंद्र शर्मा गढ़ और ब्रजघाट में होने वाले कार्य -

अतिथि केंद्र : 425 वर्ग मीटर में निर्माण।

मनोरंजन पार्क : गंगा किनारे प्रस्तावित पार्क में पौधे और हरियाली के लिए हरी घास। बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के झूले आदि।

लेजर एवं साउंड शो : घाट पर गंगा के किनारे एक लेजर शो बनेगा। जिसमें कई प्रकार की त्रिआयामी आकृतियों एवं संगीतमय ध्वनि का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के विश्राम हेतु शेड : गंगा दर्शन एवं पर्यटन की ²ष्टि से आने वाले यात्रियों के बैठने और विश्राम के लिए घाट पर ही शेड का निर्माण होगा। यह शेड 1250 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.