Move to Jagran APP

शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक बनाए शारीरिक संबंध

शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक युवक द्वारा किशोरी का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा के साथ आरोपित के खिलाफ आरोपति के खिलाफ पॉस्को एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पीड़िता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आरोपित के दो भाईयों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 05:53 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 05:53 PM (IST)
शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक बनाए शारीरिक संबंध

संवाद सहयोगी, पिलखुवा:

loksabha election banner

एक किशोरी ने एक युवक ने शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉस्को कानून के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पीड़िता ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। इस आरोप में आरोपित के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। 

मामला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी का है। पीड़ता ने आरोपित कृष्णा पर आरोप लगाया गया कि पहले उसे बहला-फुसला कर प्रेमजाल में फंसाया, बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लगभग डेढ़ वर्ष तक युवक किशोरी को शादी करने का झांसा देता रहा। इस बीच आरोपित एक अन्य युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। पीड़ित किशोरी ने परिजन को आपबीती बताई। इसके बाद किशोरी सहित परिजन आरोपित के घर पहुंच कर शिकायत की। इस पर आरोपित और उसके दो भाइयों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर दी। कानूनी कार्रवाई करने पर किशोरी को उसके परिजन को जान से मारने की धमकी दी गई। सोमवार को किशोरी के पिता ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले में आरोपित कृष्णा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को कानून के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं किशोरी के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आरोपित के दो भाइयों सोनू, जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.