घर-घर पहुंचे भाजपाई, नीतियों का किया प्रचार
भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को नगर में कमल संदेश पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचे और सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा से जगह-जगह स्वागत हुआ।
जासं, हापुड़ : भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को नगर में कमल संदेश पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचे और सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा से जगह-जगह स्वागत हुआ।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, जिलाध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल टोली नंबर एक के साथ नवज्योति कॉलोनी, मीनाक्षी रोड, शास्त्री नगर, अयोध्यापुरी व कासिमपुरा में घर-घर पहुंचे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से करोड़ों व्यक्ति लाभांवित हो रहे हैं। इसके बाद ग्राम वझीलपुर, हसनपुर व छपकौली में कमल संदेश पद यात्रा में भाग लेने पहुंचे। राजीव अग्रवाल, सचिन गुप्ता, सभासद नीतिन पराशर, कृष्णकांत गुप्ता, चक्रवर्ती गर्ग, मूलचंद त्यागी, प्रवीण सेठी, विनय अग्रवाल, वीरेंद्र चौधरी, जगदीश प्रधान, रमेश अरोड़ा, कमलदीप अरोड़ा, प्रवीण ¨सघल, वीरेश सिरोही, प्रवीण प्रधान, पवन चौधरी, सुधीर गोयल, रवि गर्ग, राजेश नारंग, मनोज बाल्मीकि, महेश तोमर, प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे।