यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Election Result 2022: हापुड़ सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती जीते,देखें जश्न की तस्वीरें
विजयपाल आढ़ती के सिर दोबारा जीत का सेहरा बंध सकता है। विधानसभा 2017 में भी विजयपाल आढ़ती भारी मतों से ...और पढ़ें

हापुड़ [शुभम गोयल]। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम सामने आने लगे हैं। हापुड़ जनपद में हापुड़ सदर सीट के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां भाजपा से विजयपाल आढ़ती करीब दस हजार वोटों से जीत गए हैं। हालांकि अभी इसकी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है।

भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती की जीतने जीत पर उनके समर्थक काफी खुशी हैं और उन्होंने विजयपाल आढ़ती के आवास पर जाकर जश्न मनाया। नाचते गाते हुए समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और फोन पर बधाई भी दी।

दरअसल, विजयपाल आढ़ती के सिर दोबारा जीत का सेहरा बंध गया है। विधानसभा 2017 में भी विजयपाल आढ़ती भारी मतों से विजयी हुए थे। इस बार फिर भाजपा हाईकमान ने उन पर दोबारा भरोसा जताया था और वह अभी तक विश्वास में खरे उतर रहे हैं।

उन्होंने सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी गजराज सिंह को दस हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है। वहीं, धौलाना विधानसभा सीट पर सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए धर्मेश तोमर जीत के करीब हैं। धौलाना विधानसभा सीट पर धर्मेश तोमर की करीब 20 हजार वोट से जीत तय मानी जा रही है। उनके समर्थकों में भी जीत की काफी खुशी है और उन्होंने फोन पर बंधाई देना शुरू कर दिया है।
