विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election Result 2022: गढ़मुक्‍तेश्‍वर सीट पर हरेंद्र सिंह प्रमुख को मिली जीत, जानि‍ए पूर्व प्रधानमंत्री चौ. सिंह से क्‍या है नाता

By Pradeep ChauhanEdited By:
Published: Thu, 10 Mar 2022 06:04 PM (IST)

हरेंद्र सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी हैं। । इनका जन्म 20 मई 1966 को गांव नूरपुर मढैया में हुआ ...और पढ़ें

हापुड़ के गढ़मुुक्‍तेश्‍वर सीट से हरेंद्र प्रमुख को म‍िली जीत।
हापुड़ के गढ़मुुक्‍तेश्‍वर सीट से हरेंद्र प्रमुख को म‍िली जीत।

हापुड़ [संजीव वर्मा]। हापुड़ जनपद की सभी सीटों पर भाजपा ने अपनी जीत का परचम लहरा द‍िया है। गढ़मुक्‍तेश्‍वर विधानसभा सीट से भाजपा से हरेंद्र स‍िंह प्रमुख को 20 हजार से अध‍िक वोटों से जीत म‍िली है। हापुड़ की सभी सीटों पर भाजपा को जीत म‍िलने पर समर्थकों में भारी खुशी है। दरअसल, किसान आंदोलन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों को लुभाने के लिए भाजपा ने जाटा कार्ड खेलते हुए हरेंद्र प्रमुख को मैदान में उतारा था। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली गांव नूरपुर निवासी हरेंद्र सिंह तेवतिया (प्रमुख) को पार्टी ने गढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था।

हरेंद्र सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के रिश्ते में पोते लगते हैं। पार्टी ने वर्तमान विधायक डा. कमल मलिक का टिकट काटा है। बता दें कि हरेंद्र सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी हैं। । इनका जन्म 20 मई 1966 को गांव नूरपुर मढैया में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, हरेंद्र सिंह के स्व. दादा के छोटे भाई थे। हरेंद्र सिंह की पत्नी ममता तेवतिया वर्ष 2000 में ग्राम प्रधान बनीं।

वर्ष 2005 में ममता तेवतिया पुन: ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं और हापुड़ ब्लाक की प्रमुख बनीं। वर्ष 2010 में ममता तेवतिया दोबारा ब्लाक प्रमुख बनीं। वर्ष 2015 में हरेंद्र सिंह ने वार्ड संख्या 13 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और मेरठ मंडल में सबसे अधिक वोटों से जीत दर्ज की। इसके बाद वर्ष 2021 में पत्नी ममता तेवतिया तीसरी बार ब्लाक प्रमुख बनीं। हरेंद्र सिंह को जीत मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।