हापुड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा, सुरक्षा को लेकर सादी वर्दी में पुलिस तैनात
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो घंटे के बाद गढ़ नगर में आएंगे। वह सुबह 11.40 बजे नगर के जवाहर गंज मंडी के सामने स्थित घोड़ा फार्म हाउस में तैयार किया गया हैलीपेड पर आएंगे और दोपहर दो बजे बदायूं के लिए रवाना हो जाएंगे।
हापुड़/ गढ़मुक्तेश्वर [प्रिंस शर्मा]। विधानसभा चुनाव से पहले गढ़ तीर्थ नगरी के व्यूह रचना समझाने आ रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो घंटे के बाद गढ़ नगर में आएंगे। वह सुबह 11.40 बजे नगर के जवाहर गंज मंडी के सामने स्थित घोड़ा फार्म हाउस में तैयार किया गया हैलीपेड पर आएंगे और दोपहर दो बजे बदायूं के लिए रवाना हो जाएंगे। जनसभा को लेकर सुबह से पार्टी पदाधिकारियों का आगमन शुरू हो गया है। जबकि जनसभा स्थल पर वर्दी और सादी वर्दी में पुलिस गश्त कर रही है। हालांकि अभी तक चंद लोग ही जन सभा स्थल पर पहुंच पाए है। उम्मीद है कि जन सभा में करीब पचास हजार से अधिक लोग आएंगे।
बता दिया जाए कि दो घंटे बाद होने वाली जन सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री भी मंच पर रहेंगे। इसके अलावा जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय मंत्रियों में संजीव वालियान,विजयपाल तोमर सहित प्रदेश सरकार के मंत्री रहेंगे। इनके अलावा मंच पर प्रदेश के पदाधिकारी भी रहेंगे। मंच पर सांसद विधायक और स्थानीय पदाधिकािरियाें को भी स्थान दिया जाएगा।
जनसभा स्थल की सख्त हुई सुरक्षा व्यवस्था: जनसभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। बहारी जनपदों से आए एएसपी, सीओ, निरीक्षक और, दरोगाओं के अलावा पीएसी तैनात कर दी गई है। जबकि जन सभा के लिए आने वाले लोगोें के वाहनों को पांच सौ मीटर दूरी पर रोक दिया जा रहा है। जिसमें स्याना की ओर से आने वालों को स्याना बस अड्डे के पास पार्क किया जा रहा है, जबकि मेरठ की ओर से आने वालों को रोडवेज बस अड्डे पर पार्क किया जाएगा। बदरखा मोड की ओर से आने वालों को रेलवे स्टेशन के पास पार्क किया जा रहा है।
क्या कहते है अधिकारी:
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जन सभा को लेकर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर जन सभा स्थल, मेरठ मार्ग, स्याना मार्ग पर पुलिस को तैनात किया गया है। जन सभा में आने वाले लोगोें की संघन चेकिंग की जा रही है। बिना चेकिंग के किसी को जनसभा में नहीं जाने दिया जा रहा है। पवन कुमार सीओ गढ़मुक्तेश्वर