यूनिवर्सिटी की प्रदर्शनी में छाया पप्पू का भैंसा, डाइट में लेता है दूध और मेवा; कॉम्पटीशन में किया टॉप
बहादुरगढ़ के गंदूनगला गांव के गौरव उर्फ पप्पू चौधरी का दो वर्षीय मुर्रा भैंसा सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी की प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर रहा।

प्रदर्शनी में जीता पप्पू का भैंसा। एआई द्वारा एडिटेड
HighLights
पप्पू चौधरी का मुर्रा भैंसा प्रदर्शनी में प्रथम आया।
भैंसे की ऊंचाई 5 फीट 2 इंच, उम्र दो साल।
दूध, चना, मेवा इसकी विशेष डाइट का हिस्सा।
संवाद सहयोगी, बहादुरगढ़। सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी में अच्छी नस्ल के पशुओं का प्रदर्शनी मेला लगाया गया था। इस मेले में अनेक जनपद के किसानों ने अपने पशुओं के साथ प्रतिभाग किया था।
इसी मेले में बहादुरगढ़ के गंदूनगला गांव में रहने वाले गौरव उर्फ पप्पू चौधरी अपने दो वर्षीय मुर्रा नस्ल के भैंसे को लेकर शामिल हुए थे। पप्पू ने बताया कि अभी उनके भैंसे के दांत भी नहीं निकले हैं।

पूप्पू के भैंसे की वर्तमान में ऊंचाई 5 फीट 2 इंच है। भैंसे की गुणवत्ता को देखते हुए उसको प्रदर्शनी में प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि वह इसकी चने, दूध, मेवा आदि के साथ बेहतर खानपान की व्यवस्था करते हैं।