एएसपी को भगवान परशुराम की प्रतिमा देकर किया सम्मानित
संवाद सहयोगी पिलखुवा कर्मठता व कर्तव्य पालन से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करने पर शासन द्वार
संवाद सहयोगी, पिलखुवा: कर्मठता व कर्तव्य पालन से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करने पर शासन द्वारा जनपद के एएसपी सर्वेश मिश्रा को सम्मानित किया गया है। इसी को लेकर जनपद में विभिन्न संस्था द्वारा एएसपी को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में धौलाना के ब्राह्मण समाज के लोगों ने रविवार को उन्हें भगवान परशुराम की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया।
ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ संरक्षक पंडित के.के. शर्मा व पंडित अजेय भारद्वाज के नेतृत्व में धौलाना से ब्राह्मण समाज के लोगों ने नगर में पहुंचकर एएसपी सर्वेश मिश्रा को भगवान परशुराम की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया। पंडित केके शर्मा ने कहा कि वह ईमानदारी का निर्वाहन करते हुए नौकरी कर रहे हैं, जो समाज के लिए गौरव की बात है। ऐसे अधिकारी आज के दौर में कम मिलते हैं। अजेय भारद्वाज ने कहा कि उच्च पद पर होते हुए भी जमीन से जुडे़ हैं। वह हर फरियादी की समस्या ध्यान से सुनकर निदान कराते हैं। इसलिए वह सम्मान के पात्र हैं।
इस दौरान अरविद शर्मा, आदित्य वशिष्ठ, पवन शर्मा, राहुल शर्मा, ओमकुमार शर्मा, आशु शर्मा, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।