शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में युद्धस्तर पर चला सफाई अभियान
शासन के निर्देश पर 55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर कराया गया। सैनिटाइजर का छिड़काव दमकल गाड़ियों की मदद से कराया गया। वहीं नालियों में भी एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार आनंद ने बताया कि शुक्रवार की रात से ही शहर के सभी 41 वार्डों
12एचपीआ42-43
जागरण संवाददाता, हापुड़
शासन के निर्देश पर 55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर कराया गया। सैनिटाइजर का छिड़काव दमकल गाड़ियों की मदद से कराया गया। वहीं नालियों में भी एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार आनंद ने बताया कि शुक्रवार की रात से ही शहर के सभी 41 वार्डों में पालिका कर्मियों द्वारा युद्धस्तर पर सफाई के साथ सैनिटाइजर का छिड़काव, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिग कराई गई। उन्होंने स्वयं भी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण किया। शहर के विभिन्न स्थानों से कूड़ों को हटवाया गया। विभिन्न इलाकों में कली का छिड़काव कराया गया है। नालों की सफाई का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।
जनपद के सभी नगर पालिकाओं के 101 वार्डों के विभिन्न मोहल्लों में विशेष अभियान चलाया गया। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि जनपद के सभी 273 ग्राम पंचायतों में सफाई कार्यों के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया है। शासन के निर्देश के अनुसार तेजी से कार्य हुआ है। आगे भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा।