क्षेत्र का तेजी से विकास होगा : वीके ¨सह
जागरण संवाददाता, हापुड़ : नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार को शनिवार को शपथ
जागरण संवाददाता, हापुड़ :
नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार को शनिवार को शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने अमृता कुमार को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। समारोह में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मंच से वक्ताओं ने पिछली सरकारों पर जमकर तंज भी कसे। मुख्य अतिथि और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके ¨सह ने कहा कि जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की जीत होने के बाद अब क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष स्वयं गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को जानकार उन्हें दूर कराने में सहयोग करेंगी।
प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि अब देश में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जिसके पास मकान न हो। प्रदेश में गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र अप्रैल में शुरू हो जाएंगे। किसी भी केंद्र पर किसानों को परेशानी आए तो प्रशासन अथवा उन्हें सूचित करें। समस्या का हल अवश्य होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अश्वनी त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को कई योजनाओं से लाभान्वित किया है। सरकार ने क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास, मेट्रो और रैपिड रेल की सौगात दी है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2019 में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में फिर से सरकार बनाएगी। सांसद कंवर ¨सह तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से ही देश के हर गांव में बिजली पहुंच सकी है।
मंच पर प्रदेश मंत्री वाईपी ¨सह, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र सिसौदिया, विधायक विजयपाल आढ़ती, मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी, गाजियाबाद महापौर आशा शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, नगर पालिकाध्यक्ष लोनी योगेश धामा, ब्लाक प्रमुख कृष्णवीर ¨सह, लज्जारानी गर्ग, जिलाध्यक्ष अशोक पाल, जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत ¨सह हूण, हरेंद्र प्रमुख, लल्लू ¨सह, नवीन शर्मा, उमेश वर्मा, जीतराम गुर्जर सहित अन्य जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल और पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया : नव निर्वाचत अध्यक्ष अमृता कुमार का पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान योगेंद्र चौधरी, पवन चौधरी, संजीव वर्मा, प्रमोद ¨जदल, संजय कृपाल, दुष्यंत त्यागी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती भारती, अशोक बबली, कपिल एसएम, विनोद गुप्ता, संजय त्यागी, नरेश तोमर, प्रवीण मित्तल, राजीव अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मूलचंद त्यागी, राकेश त्यागी, राकेश चौधरी, मोहन ¨सह, गौरव रुड़कीवाल, चक्रवर्ती गर्ग, कविता ¨सह, श्यामेंद्र त्यागी, प्रवीन सेठी, सुयष वशिष्ठ, बब्लू त्यागी, मनोज बाल्मीकि और रामस्वरुप भारती मौजूद रहे। नजर आए कामिल खां : जिला पंचायत अध्यक्ष के पिछले चुनाव में अमृता कुमार के गुट में रहने वाले जिला पंचायत सदस्य कामिल खां इस बार सतपाल खेमे में चले गए थे। चुनाव की घोषणा के बाद से वह क्षेत्र में कम नजर आ रहे थे। शनिवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में वह चुनाव की घोषणा होने के बाद पहली बार नजर आए। उन्हें देखकर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके ¨सह के चेहरे पर हल्की मुस्कान आ गई। पिछले चुनाव में कामिल खां मतदान के दिन ही केंद्रीय मंत्री के वाहन में छिप कर मतदान करने आए थे। उपेक्षा से नाराज हुए विधायक
स्थानीय विधायक विजयपाल आढ़ती जब समारोह स्थल पर पहुंचे तो वह अचानक भड़क गए। दरअसल, होर्डिंग पर उनका फोटो नहीं लगा होने और मंच से उनका नाम नहीं पुकारे जाने पर नाराजगी व्यक्त की और मंच के सामने पड़ी कुर्सी पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं के समझाने पर वह शांत हुए। पैर छूने की लगी होड़
समारोह के दौरान भाजपा के बड़े नेताओं के पैर छूने को हर कोई बेताब दिखा। अश्वनी त्यागी के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद संगठन में फेरबदल की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसलिए कार्यकर्ता अश्वनी त्यागी का आशीर्वाद पाने का मौका नहीं छोड़ना चाहते थे।
लोगों से मांगा सहयोग : नव निर्वाचित जिपं अध्यक्ष अमृता कुमार ने शपथ ग्रहण के बाद मंच से सभी से सहयोग मांगा। उन्होंने क्षेत्र का विकास कराने का वादा किया। कहा कि क्षेत्र को विकास की नई दिशा देने का प्रयास करेंगी। जनपद को विकास कार्यों में प्रदेश में पहला स्थान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।