विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ के एसएसवी डिग्री कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, छात्रों की समस्याओं पर भरी हुंकार

Published: Mon, 05 Oct 2026 05:28 PM (IST)

हापुड़ के एसएसवी डिग्री कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदर्शन किया और ...और पढ़ें

हापुड़ के एसएसवी डिग्री कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, छात्रों की समस्याओं पर भरी हुंकार

हापुड़ के एसएसवी डिग्री कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, छात्रों की समस्याओं पर भरी हुंकार

HighLights

  1. एबीवीपी ने एसएसवी डिग्री कॉलेज में छात्रों की समस्याओं पर प्रदर्शन किया।

  2. पीने के पानी, शौचालय की गंदगी और पढ़ाई न होने की शिकायतें।

  3. प्राचार्य का घेराव कर 10 दिन में समाधान की चेतावनी दी गई।

संवाद सहयोगी, हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी डिग्री कालेज में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, जिसको लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) संगठन मंत्री वरुण राणा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन कर प्राचार्य का घेराव किया और समस्याओं को लेकर समाधान कराने की मांग की।

दस दिन में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। संगठन मंत्री वरुण राणा ने कहा कि कालेज में छात्र-छात्राओं को पीने का पानी नहीं मिलता है, जिसके कारण उनको कैंटिन से पानी खरीदना पड़ता है या फिर घर से लेकर आते है।

इतना ही नहीं, कालेज के शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कुछ शौचालयों में न तो दरवाजे है और न ही कुंडी है।

समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र कक्षाओं में दो या चार छात्र होने पर शिक्षक पढ़ाने से इनकार कर देते हैं, जिससे पढ़ाई नहीं हो पाती है।

पहले भी इन मांगों को लेकर प्राचार्य से शिकायत की गई थी, जब उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन समय बीतने के बाद भी आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

इस दौरान प्रतीक शर्मा, कनिष्का शर्मा, आदित्य शर्मा, निशा समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समस्याओं को लेकर एबीवीपी और छात्र आकर मिले थे। समस्याओं को सुनकर जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है। - नवीन चंद्र , प्राचार्य, एसएसवी डिग्री कालेज


यह भी पढ़ें- गार्गी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में धांधली का आरोप, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जताया विरोध