विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गार्गी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में धांधली का आरोप, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जताया विरोध

Published: Sun, 19 Apr 2026 01:13 PM (IST)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने गार्गी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में धांधली और पक्षपात का आरोप लगाया है। अभाविप का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अभाविप ने गार्गी कॉलेज चुनाव में धांधली का आरोप लगाया।

  2. वामपंथी शिक्षकों पर आइसा-एसएफआइ के पक्ष में प्रभाव का दावा।

  3. डूसू अध्यक्ष और अभाविप कार्यकर्ताओं ने कॉलेज पर प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने गार्गी कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव को लेकर धांधली और पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन का दावा है कि 17 अप्रैल को हुए चुनाव के दौरान प्रशासन में बैठे कुछ वामपंथी विचारधारा से जुड़े शिक्षकों ने आइसा और एसएफआइ के पक्ष में माहौल बनाने के लिए चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया।

अभाविप के अनुसार, एक प्रत्याशी छात्रा ने डूसू अध्यक्ष आर्यन मान से संपर्क कर शिकायत की कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं है और प्रशासन पक्षपात कर रहा है। साथ ही, नॉन-टीचिंग स्टाफ द्वारा छात्रा के साथ बदसलूकी का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत के बाद डूसू अध्यक्ष और एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। संगठन का आरोप है कि इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और जातिसूचक टिप्पणियां कीं, जिसका वीडियो भी मौजूद है। अभाविप ने कहा कि वह छात्र हित और निष्पक्ष चुनाव के समर्थन में खड़ी है तथा मामले को तोड़-मरोड़कर पेश करने के आरोप भी लगाए।

यह भी पढ़ें- 24 साल की उम्र में क्रैक किया UPSC, नवादा की बेटी रितिका को CSE में मिली 185वीं AIR