CJP प्रदर्शन के कारण रेलवे का बड़ा फैसला, हापुड़ से होकर दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल समेत 7 ट्रेनें कैंसिल
जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के चलते रेलवे प्रशासन ने दिल्ली आने-जाने वाली सात ट्रेनें रद कर दी हैं। ...और पढ़ें

सीजेपी प्रदर्शन के चलते हापुड़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल। फोटो: आर्काइव
HighLights
जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन के कारण रेलवे ने सात ट्रेनें रद कीं
लखनऊ मेल समेत दिल्ली आने-जाने वाली प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुई हैं
यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा, जिससे परेशानी बढ़ेगी
जागरण संवाददाता, हापुड़। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार यानी आज काॅकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देख रेलवे प्रशासन ने दिल्ली की ओर आने-जाने वाली सात ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। ऐसे में ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 12229 लखनऊ मेल, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ को जाने वाली ट्रेन संख्या 12230 लखनऊ मेल, कासगंज से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 15303 कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, बुलंदशहर से चलकर तिलक ब्रिज जाने वाली ट्रेन संख्या 64567 तिलक ब्रिज मेमू, निरस्त रहेंगी।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
उधर, मुरादाबाद से चलकर दिल्ली जंक्शन को जाने वाली ट्रेन संख्या 54307 मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर, बरेली जंक्शन से चलकर नई दिल्ली जंक्शन को जाने वाली ट्रेन संख्या 54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर और दिल्ली जंक्शन से चलकर बरेली जंक्शन को जाने वाली ट्रेन संख्या 54076 दिल्ली-बरेली पैसेंजर भी निरस्त रहेगी।
इन निरस्त की गई ट्रेनों में रोजाना बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग, छात्र, व्यापारी और आम यात्री सफर कर अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। ट्रेनों का संचालन ठप रहने से यात्रियों को मजबूरी में सड़क मार्ग का सहारा लेने पड़ेगा। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
यात्री किसी भी असुविधा से बचने के लिए रेलवे स्टेशन रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति के बारे में जानकारी कर लें, जिससे उनको किसी भी हाल में रेलवे स्टेशन पर परेशान न होना पड़े।
- महेश यादव, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद
यह भी पढ़ें- CJP के प्रदर्शन से पहले नमो भारत के 2 स्टेशन बंद, 25 घंटे तक नहीं मिलेगी सुविधा; आनंद विहार से करें सफर
